फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   this is how the oil of indian oil was stolen by making 150 feet long tunnel

ये था पूरा प्लान- कैसे 150 फीट लंबी सुरंग बना चुराया गया इंडियन ऑयल का तेल

Thu, 25 Jan 2018 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Jan 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
this is how the oil of indian oil was stolen by making 150 feet long tunnel
tunnel in delhi - फोटो : अमर उजाला

द्वारका नॉर्थ के सूरज विहार इलाके में मंगलवार रात एक खाली प्लॉट के कमरे में धमाके से स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। मामले की सूचना दमकल विभाग के अलावा पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान भी हिल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो कुछ और कहानी पता चली।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कुछ बदमाश खाली प्लॉट में करीब 150 फुट लंबी सुरंग बनाकर पास से गुजर रही इंडियन ऑयल की पाइप लाइन से पेट्रोल चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन


मौके से एक आरोपी का गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके कुछ साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान मो.तनवीर (45) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएनबी बैंक के पीछे के प्लॉट में हुआ था धमाका

this is how the oil of indian oil was stolen by making 150 feet long tunnel
tunnel in delhi - फोटो : अमर उजाला

आरोपी ने बताया कि बंपर ठीक करने की आड़ में पिछले पांच माह से वह तेल चोरी कर रहे थे। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि मंगलवार रात 9.30 बजे द्वारका नॉर्थ थाना क्षेत्र के सूरज विहार में पीएनबी बैंक के पीछे एक खाली प्लॉट मेें तेज धमाका हुआ।

धमाका इतना तेज था कि कमरे के परखच्चे उड़ गए। पुलिस बम-डॉग स्क्वायड व अन्य टीमों के साथ वहां पहुंच गई। छानबीन की गई तो कमरे में 10 फुट गहरा गड्ढा मिला। जांच के दौरान गड्ढे में एक सुरंग मिली।

वह करीब 150 फुट दूर गुजर रही इंडियन ऑयल की पाइप लाइन तक जा रही थी। वहां से पेट्रोल चोरी करने के लिए आरोपियों ने करीब दो इंच मोटी एक प्लास्टिक की पाइप लाइन को पेट्रोल की मुख्य लाइन से जोड़ा हुआ था। मंगलवार को चोरी के दौरान लापरवाही से धमाका हो गया।

तीन लोग हैं आरोपी

this is how the oil of indian oil was stolen by making 150 feet long tunnel
tunnel in delhi - फोटो : अमर उजाला

गनीमत यह हुई हादसे में कोई हताहत नही हुआ। पुलिस ने मौके से मो. तनवीर नामक आरोपी को दबोच लिया। तनवीर ने बताया कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पांच माह पूर्व 300 गज के खाली प्लॉट को किराये पर लिया था।

उन्हें पता था कि यहां से सुरंग बनाकर पाइप लाइन (बिजवासन से पानीपत) तक पहुंचना आसान होगा। इसके बाद आरोपियों ने काम शुरू कर पाइप लाइन तक सुरंग बनाई और चोरी शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों का शक न हो इसके लिए उन्होंने कार के बंपर रिपेयर का काम शुरू किया। तनवीर ने पुलिस को बताया कि रात के समय पाइप लाइन से तेल चोरी किया जाता था। आरोपियों ने कितना तेल अब तक चोरी किया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैैं पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पेट्रोल चोरी का पहला मामला नहीं...

this is how the oil of indian oil was stolen by making 150 feet long tunnel
tunnel in delhi - फोटो : अमर उजाला

द्वारका इलाके में सुरंग बनाकर पेट्रोल चोरी करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व बदमाशों ने 2016 में उत्तम नगर इलाके में जमीन के अंदर सुरंग बनाकर पेट्रोल चोरी किया था।

इसके करीब सात माह बाद इसी तरह का मामला मुंडका इलाके में सामने आया था। जिन इलाकों से तेल कंपनियों की लाइन गुजर रही हैं, वहां इस तरह के मामले अक्सर सामने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed