{"_id":"5978a8ea4f1c1bb14d8b45c4","slug":"thirty-special-buses-for-rakshabandhan-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में रक्षाबंधन पर चलेंगी 30 अतिरिक्त बसें, जानें आपके शहर को क्या मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में रक्षाबंधन पर चलेंगी 30 अतिरिक्त बसें, जानें आपके शहर को क्या मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 27 Jul 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग रक्षाबंधन पर 4 रूटों पर 30 अतिरिक्त बसें चलाएगा। इसके अलावा सभी रूटों पर डेढ़ से दो गुना अधिक चक्कर भी बढ़ाए जाएंगे। मुसाफिरों को सुविधा देने के लिए बसों को रात में भी नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन
एआरएम सतेंद्र वर्मा ने बताया कि विभाग ने रक्षाबंधन को लेकर विशेष योजना तैयार की है। इसमें दिल्ली समेत कई छोटे रूट से बसों को कम किया जाएगा। त्योहार से तीन दिन पहले से आगरा के लिए 10, अलीगढ़ के लिए 10, मेरठ और बुलंदशहर के लिए 5-5 बसें बढ़ाई जाएंगी। उन्हाेंने बताया कि इसके अलावा फेरों में बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
बसों को रात में नहीं रोका जाएगा। इसके लिए रात में दूसरे चालकों-परिचालकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। गौरतलब है कि नोएडा बस अड्डे से हर दिन करीब 10 हजार यात्री सफर करते हैं। इनमें सबसे अधिक अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ और आगरा जाते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन