फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   third gangrape accused also got arrested from punhana

ये है वो तीसरा दरिंदा जिसने किया था चलती कार में गैंगरेप, जानिए इनके बारे में सबकुछ

Fri, 19 Jan 2018 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 19 Jan 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
third gangrape accused also got arrested from punhana
faridabad gangrape - फोटो : अमर उजाला

ओल्ड फरीदाबाद के राजीव गांधी चौक से युवती के अपहरण और चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म के तीसरे आरोपी को भी क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी का नाम अशोक है, जोकि पुन्हाना के वार्ड नंबर-5 का रहने वाला है। वहीं, इस मामले में बुधवार को गिरफ्तार संजीव और अरशद को पुलिस ने बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया, जहां से नीमका जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जेल में ही पुलिस आरोपियों की शिनाख्त परेड करवाएगी। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48, सेक्टर-30 और बीपीटीपी की टीम ने इन दोनों को बुधवार शाम राजस्थान के जुरहेड़ा से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। वह भी जल्द ही गिरफ्त में होगा।

पुलिस को गच्चा देने के लिए खेला नंबर प्लेट का खेल

third gangrape accused also got arrested from punhana
faridabad gangrape - फोटो : अमर उजाला

अरशद और संजीव को बुधवार देर शाम को क्राइम ब्रांच की टीमें राजस्थान से लेकर फरीदाबार पहुंची। पुलिस ने पूरी रात दोनों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के समय स्कार्पियों की नंबर प्लेट आधी टूटी हुई थी।

इसलिए उसका पूरा नंबर नहीं नोट हो पाया था। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मामले को तूल पकड़ता देख वह चारों घर से फरार हो गए थे। संजीव अपनी स्कार्पियों लेकर निकला था और अरशद भी उसके साथ गाड़ी में ही था।

उस समय स्कार्पियो पर टेम्परेरी नंबर प्लेट लगी हुई थी। शातिर दिमाग बदमाशों ने पुलिस को गच्चा देने के लिए रास्ते में स्कार्पियों पर उसकी रजिस्टर्ड नंबर लगा ली।

मगर जब वह लोग राजस्थान पहुंचे तो इन्हें ध्यान आया कि पुलिस एचआर नंबर की गाड़ी की तलाश कर रही है। राजस्थान में एचआर नंबर की स्कार्पियों पर पुलिस को शक होने पर ये पकड़े जा सकते हैं। इस पर इन्होंने वहां रजिस्टर्ड नंबर प्लेट भी तोड़कर फेंक दी और बिना नंबर प्लेट के ही गाड़ी चलाते रहे।

महिला आयोग की टीम पहुंची सीपी ऑफिस 

third gangrape accused also got arrested from punhana
gang rape in car

युवती के साथ चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद बृहस्पतिवार को हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन प्रतिभा सुमन पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची।

उन्होंने पुलिस आयुक्त अमिताभ ढिल्लो से इस घटना के बारे में अपडेट लिया और फिर पीड़ित युवती से मुलाकात की। इस दौरान युवती ने उनको घटना के बारे में बताया और आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की।

महिला आयोग की चेयरमैन प्रतिभा सुमन ने कहा कि जिस तरह मध्यप्रदेश में 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ होने वाली दरिंगदी पर सरकार ने फांसी की सजा देने का कानून बनाया है। हरियाणा में भी ऐसा ही कानून बनना चाहिए।

क्रीम का कारोबार, काम जहर घोलने जैसा
सामूहिक दुष्कर्म मामले में पकड़े गए आरोपी संजीव के परिवार का पुन्हाना में क्रीम व घी आदि का कारोबार है। दसवीं पास संजीव भी उस कारोबार में मदद करता है।

इसके बावजूद उसका कर्म समाज में जहर घोलने से कम नहीं है। जो कृत्य उसने किया है, उससे समाज में जहर ही घुला है। संपन्न होने के कारण दो माह पहले ही परिजनों ने संजीव को स्कार्पियों गाड़ी लेकर दी थी।

क्या था मामला

third gangrape accused also got arrested from punhana
gangrape

राजीव गांधी चौक से 13 जनवरी की शाम चार युवकों ने ऑफिस से लौट रही 22 वर्षीय युवती का स्कॉरपियो कार में अपहरण कर लिया था।

इसके बाद चार में से तीन युवकों ने चलती कार में युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसे सीकरी में पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने बुधवार को जुरहैड़ा राजस्थान से संजीव और अरशद को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर ली थी।

वारदात में प्रयुक्त कार संजीव की है, जो उसने दिसंबर 2017 में होडल स्थित स्त्रत्त्महिभंद्रा शोरूम से खरीदी थी। वारदात वाले दिन चारों फरीदाबाद स्थित महेंद्रा की एजेंसी पर कार की सर्विस कराने आए थे।

इस दौरान घूमते हुए उन्होंने राजीव चौक पर पीड़ित युवती को देखा और उसका अपहरण कर लिया था। रास्ते में संजीव, अरशद और अशोक ने युवती से रेप किया, जबकि चौथे ने पीड़िता के कानों के कुंडल उतार लिए थे। वे उसे पलवल तक ले गए और फिर वापस सीकरी के पास उतारकर फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed