फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Things not changed in cyber city, this year 120 cases of rape

साइबर सिटी में नहीं बदले हालात, इस साल रेप के 120 मामले दर्ज

Wed, 16 Dec 2015 06:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 16 Dec 2015 06:26 AM IST
विज्ञापन
Things not changed in cyber city, this year 120 cases of rape

दिल्ली में चलती बस में हुए गैंगरेप की घटना के बाद देशभर में भले ही महिला सुरक्षा को लेकर कोहराम मचा हो पर उसका असर यहां ज्यादा नहीं दिखता है। आंकड़े तो यहीं कहते हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2012 के 44 दुष्कर्म मामलों के मुकाबले इस साल नवंबर महीने तक 120 केस दर्ज हो चुके हैं। इनमें सौ से अधिक मामले में आरोपी जेल जा चुके हैं। अभी दिसंबर महीना आधा बाकी है।
विज्ञापन


दिल्ली में बिटिया कांड के बाद संसद से लेकर गली मोहल्ले में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे। उसके बाद महिलाओं में जागरूकता भी आई। कमिश्नरी की पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर कई बंदोबस्त किए गए, इसके बावजूद महिला अपराधों से संबंधित आंकड़ों पर हर साल इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस इसके पीछे अलग तर्क दे रही है। पुलिस की मानें तो महिलाओं में अब अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूकता आई है। इसका नतीजा है कि मामले अधिक दर्ज हो रहे हैं। महिला अधिकारों पर काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों की मानें तो जिस कदर साइबर सिटी में महिलाओं के साथ आपराधिक मामले बढ़े हैं, उसे देखते हुए यहां पर किए गए इंतजाम नाकाफी साबित हुए हैं।

महिला पीसीआर के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मियों व अधिकारियों की संख्या भी बढ़ाने की जरूरत है। कमिश्नरी में दर्ज होने वाले अपराध में ज्यादा से ज्यादा मामले लिव इन रिलेशनशिप के दौरान दुष्कर्म के सामने आए।


इसके पीछे भी बिटिया कांड के बाद लोगों में आई जागरूकता माना जा रहा है। दर्ज होने वाले मामले में 55 प्रतिशत मामले लिव-इन-रिलेशनशिप के हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed