{"_id":"5e8b558b8ebc3e769c722eb0","slug":"thieves-stole-bike-to-buy-drugs-in-rk-puram-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में भी नहीं रुक रहा चोरी का सिलसिला, चोरों ने ड्रग्स खरीदने के लिए चुराई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में भी नहीं रुक रहा चोरी का सिलसिला, चोरों ने ड्रग्स खरीदने के लिए चुराई बाइक
Mon, 06 Apr 2020 09:57 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण-पश्चिम जिले के आरके पुरम इलाके में लॉकडाउन के दौरान भी दोपहिया वाहनों की चोरी की शिकायतों ने पुलिस की सख्ती पर सवालिया निशान लगा दिए थे। जांच के बाद पुलिस ने तीन अप्रैल को लॉकडाउन के बावजूद चोरी करने वाले दो लोगों को दबोचा। उन्होंने बताया कि ड्रग्स की लत पूरी करने के लिए उन्होंने वाहन चुराए थे।
विज्ञापन
हालांकि लॉकडाउन में उन्हें चोरी की गाड़ियों का खरीदार नहीं मिला। उनके पास से चोरी के पांच दोपहिया बरामद हुए। दक्षिण-पश्चिम जिले के डीसीपी देवेंद्र आर्य ने बताया कि आरके पुरम में लॉकडाउन के दौरान दोपहिया वाहन चोरी हो रहे थे।
विज्ञापन
आरके पुरम एसएचओ राजेश शर्मा की अगुवाई में गठित टीम ने आरडब्ल्यूए और प्राइवेट गार्डों से जानकारी ली तो पता चला कि रात में संदिग्ध युवकों की गतिविधि बढ़ जाती हैं। तीन अप्रैल को रात करीब नौ बजे वेंकटेश्वरा मंदिर के पास दो संदिग्धों को रोका गया तो वे भागने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। एक आरोपी ने अपना नाम गोल मार्केट निवासी विजय बताया। उसका साथी नाबालिग था। पूछताछ में विजय ने बताया कि वे दोनों गरीब परिवार से हैं। विजय मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ का है। किशोरावस्था में ही उसने घर छोड़ दिया था।