फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thief cut the post office wall got Rs 487

दिल्ली : चोर ने काटी डाकघर की दीवार, मिले 487 रुपये

Tue, 31 Dec 2019 08:50 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 31 Dec 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
Thief cut the post office wall got Rs 487
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
मानसरोवर पार्क में इलाके में एक चोर ने रातभर जुटने के बाद डाकघर की दो फुट चौड़ी दीवार काटी और तिजोरी का ताला भी तोड़ दिया, लेकिन उसमें महज 487 रुपये ही मिले। फिर भी चोर ने उनको ले जाना ही बेहतर समझा। सोमवार सुबह जब डाकघर के अधिकारी पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक डाकघर के डिप्टी हैड मास्टर कुलदीप वर्मा ने शिकायत दी कि मानसरोवर पार्क इलाके में बी-ब्लॉक, मदर डेयरी के पास पोस्ट ऑफिस हैं। शनिवार शाम पोस्ट ऑफिस बंद हुआ था। सोमवार सुबह खुला तो पता चला कि डाकघर के पीछे की दो फुट चौड़ी दीवार में सेंध लगाई गई थी। 
विज्ञापन


चोर ने दीवार को तोड़ा और अंदर आकर तिजोरी भी तोड़ी। पूरे डाकघर की तलाशी लेने के बाद तिजोरी में रखे 487 रुपये लेकर चला गया। वर्मा ने बताया कि रोजना की रकम को मुख्यालय भेज दिया जाता है ऐसे में चोरों के हाथ कुछ खास नहीं लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed