{"_id":"5b4c1ae54f1c1b37748b4f8a","slug":"thief-attempt-to-theft-in-yadav-singh-bunglow-after-noise-they-ran-away-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले धन के कुबेर यादव सिंह की कोठी में चोरी की कोशिश, शोर होने पर सामान छोड़कर भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले धन के कुबेर यादव सिंह की कोठी में चोरी की कोशिश, शोर होने पर सामान छोड़कर भागे चोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 16 Jul 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
yadav singh bunglow
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई की ओर से सेक्टर-51 स्थित यादव सिंह की सील की गई कोठी में रविवार तड़के चोरों ने सेंध लगाने का प्रयास किया। चोरी के समय कोठी में शोर हुआ, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। पड़ोसियों को दो चोर दिखाई दिए तो शोर मचा दिया। चोर सामान छोड़कर भाग खडे़ हुए। सेक्टर के सुरक्षा गार्ड ने थाना सेक्टर-49 में तहरीर दी है।
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण में टेंडर घोटाले के आरोपी यादव सिंह की सेक्टर-51 स्थित कोठी को सीबीआई ने सील कर दिया था। इस समय कोठी में ताला लगा हुआ है। रविवार तड़के करीब 4 बजे 2 चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। आसपास के लोगों ने घर में घुसा देखा, तो शोर मचा दिया। चोर शोर सुनकर वहां से भागने लगे। लोगों ने पीछा किया, तो चोरी किया गया सामान फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
शोर सुनकर सेक्टर का सुरक्षा गार्ड भी मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से मिले चोरी के सामान को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी अवनीश दीक्षित ने बताया कि आरोपी नशे में थे।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि चोर पांच टोटियां और लाउडस्पीकर चुराकर भाग रहे थे। गार्ड की तहरीर पर चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि टेंडर घोटाले के आरोपी यादव सिंह को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था और इन दिनों जेल में है।
लूटपाट के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली
नोएडा। सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र में सराफ को लूटने के मामले में रविवार को पुलिस ने कई स्थानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिनमें कुछ साक्ष्य मिले हैं और बाइक के नंबर की जांच कराई जा रही है कि वह सही है या गलत। उधर, पुलिस का कहना है कि सराफ नकदी शाम को घर लेकर नहीं आता था। शनिवार देर रात बदमाशों ने सीलमपुर के सराफ अमित कुमार को दलित प्रेरणा स्थल के पास लूट लिया था। बदमाश बैग लूटकर ले गए थे, जिसमें लंच बॉक्स और दुकान की चाबियां थीं, मगर इसका विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था।