फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thief attacked the owner of the house with scissors, death in hospital

Delhi : पकड़े जाने पर चोर ने घर के मालिक पर किया कैंची से हमला, अस्पताल ले जाने पर हो चुकी थी मौत

Fri, 12 Jul 2024 02:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 02:19 AM IST
सार

घायल शख्स को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
thief attacked the owner of the house with scissors, death in hospital
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नरेला इलाके में मंगलवार देर रात घर में चोरी की नीयत से घुसे बदमाश ने पकड़े जाने पर एक शख्स पर कैंची से हमला कर दिया। घायल शख्स को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले की शिनाख्त मोहम्मद ताहिर के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पड़ोस में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मोहम्मद ताहिर सपरिवार बवाना जेजे कॉलोनी एफ ब्लॉक में रहते थे। ताहिर अपनी पत्नी के साथ बवाना औद्योगिक क्षेत्र इलाके में स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। परिवार वालों ने बताया कि मंगलवार रात ताहिर घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में सो रहे थे। जबकि पत्नी और बच्चे छत पर सो रहे थे। रात करीब पौने दो बजे एक बदमाश चोरी की नीयत से उनके घर घुस गया। बदमाश की आहट पर ताहिर की नींद खुल गई। उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन


खुद को बचाने के लिए बदमाश ने कैंची से ताहिर पर कई वार कर वहां से फरार हो गया। शोर शराबा होने के बाद परिवार वाले कमरे में पहुंचे और घायल ताहिर को लेकर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें पड़ोसी में रहने वाला अनुकरण संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखा। जांच करने पर पता चला कि वह नशे का आदी है और आस पास में छोटी मोटी चोरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed