फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   They used to come to Delhi from Gujarat and steal from buses, three people including a woman arrested...

Delhi NCR News: गुजरात से दिल्ली आकर बसों में करते थे चाेरी, एक महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
-मध्य जिला के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में भीड़ का फायदा उठाकर आरोपियों ने डीटीसी बस में बनाया था ज्वेलर को निशाना, लाखों रुपये के सोने और चांदी के जेवरात किए थे चोरी
विज्ञापन

-लाखों रुपये के जेवरात, पिघला हुआ सोना, चांदी और 86 हजार कैश बरामद, पुलिस ने चोरी का सोना खरीदने वाले ज्वेलर को भी दबोचा, आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
मध्य जिला के देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस ने गुजरात से दिल्ली आकर बसों में चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर को हिरासत में लेकर बाउंड डाउन (पाबंद) किया है। पहचान दओदिया दीपु भाई (43), अभिषेक (24), अरुणा बेन (34) के अलावा मंगोलपुरी के ज्वेलर दयाल पोद्दार (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात के अलावा लाखों रुपये का पिघला हुआ सोना और 86 हजार रुपये कैश बरामद किया है। दओदिया इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड है। यह लोग भीड़-भाड़ वाली बसों में चढ़कर पहले अपना शिकार ढूंढते थे। बाद में उसके पास घेरा बनाकर पीड़ित का ध्यान भटकाया जाता था। इस बीच गिरोह की महिलाएं किसी तेज धारदार वस्तु से बैग काटकर कीमती सामान या कैश चोरी कर लेती थीं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि 5 फरवरी को विकास कुमार नाम ज्वेलर ने कर्तव्य पथ थाने में सोने और चांदी के जेवरात चोरी होने की शिकायत दी थी। उसने बताया कि झंडेवालान के पास डीटीसी बस में यात्रा के दौरान किसी ने उसके बैग को काटकर चोरी की है। सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान हुई। बाद में पता चला कि वारदात को दो महिलाओं समेत चार लोगों ने अंजाम दिया। इस बीच 13 फरवरी को टीम को एक महिला का फोटो और उसका मोबाइल नंबर मिला। उसकी सीडीआर लोकेशन की पड़ताल हुई। जांच में उनकी लोकेशन मंगोलपुरी की मिली। बाद में टीम ने एक महिला समेत तीन लोगों को मंगोलपुरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि कुछ समय के लिए वह गुजरात से दिल्ली में आते थे। किराए पर कमरा लेकर कई वारदातों को अंजाम देकर यह लोग वापस लौट जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed