फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   They used to bring smack from Badaun to Delhi and supply it, three arrested with smack worth Rs 60 lakh

Delhi NCR News: बदायूं से दिल्ली लाकर करते थे सप्लाई, 60 लाख की स्मैक संग तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
-आरोपी बदायूं में राशिद से लाला था स्मैक, राशिद बलबीर से लेता था
विज्ञापन

- कुल 327 ग्राम स्मैक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी जिला के एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड ने बदायूं से स्मैक लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को गांव गंगोला, दातागंज, बदायूं, यूपी निवासी अमीन खान (24), राशिद (38) और गांव नोनी, दातागंज, बदायूं, यूपी निवासी बलबीर (34) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3.27 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसकी कीमत 60 लाख रुपये से ज्यादा बताई है। आरोपी अमीन राशिद से स्मैक लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था। राशिद भी बलबीर से स्मैक लेता था।

पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि 12 फरवरी को एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड को खबर मिली कि अमीन खान नामक युवक स्मैक सप्लाई करने एनएच-24, नोएडा लिंक रोड, समयपुर गांव के पास आने वाला है। जानकारी जुटाने के बाद टीम ने आरोपी अमीन खान को दबोच लिया। उसके पास से 291 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह स्मैक बदायूं में राशिद से लाया था। पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद राशिद को 15 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। राशिद ने बलबीर का नाम बताया। टीम ने बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 35.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article