फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   they killed woman and two children in delhi

यही हैं वो जिन्होंने महिला और दो बच्चों को उतारा था मौत के घाट

Tue, 06 Oct 2015 12:46 PM IST
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
they killed woman and two children in delhi

ख्याला इलाके में हुई महिला और उसके दो बच्चों की हत्या लूटपाट के लिए की गई थी। पुलिस ने मामले में महिला के पति के गांव के रहने वाले एक  युवक समेत चार को पकड़ा है।

विज्ञापन


इनमें से एक आरोपी नाबालिग है। इनकी पहचान अकरम त्रिलोकपुर कासगंज यूपी, शाहिद नंगला जमालपुर अलीगढ़, मंजूर पटवारी नंगला अलीगढ़ और नाबालिग अलीगढ़ के रूप में हुई है। सभी आरोपी ख्याला में ही जींस की फैक्टरी में काम करते हैं।
विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि 21 सितंबर को ख्याला के रघुवीर नगर में शबनम (27) और उसके दो बच्चे इमरान (8) और खुशी (7) की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की रात जयपुर गया था जफर

they killed woman and two children in delhi

शबनम का पति जफर जींस का काम करता था और घटना की रात कारोबार के सिलसिले से जयपुर गया था। जफर ने अपने मकान मालिक पर हत्या करने का शक जताया था।


जांच के दौरान पुलिस को घर से दस हजार कीमत की चांदी के जेवर व 54 सौ रुपये गायब मिले। ख्याला थाना पुलिस ने तफ्तीश के दौरान जफर के घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें पुलिस ने जफर के बेटे इमरान को एक युवक से बातचीत करते देखा।

युवक के बारे में पूछताछ करने पर उसकी पहचान अकरम के रूप में हुई। जफर ने बताया कि अकरम उसके गांव का रहने वाला है और ख्याला में ही जींस का काम करता था।

लूटपाट के दौरान उनकी हत्या कर दी

they killed woman and two children in delhi

उसके पिता जफर और शबनम की निकाह के दौरान एक गवाह थे। पुलिस की टीम ने अकरम के गांव त्रिलोकपुर कासगंज में छापा मारा, लेकिन आरोपी वहां से फरार था।


4 अक्तूबर की शाम सूचना मिली कि अकरम अपने सहयोगी शाहिद के साथ रघुवीर नगर आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। वहीं इनके निशानदेही पर तीसरे आरोपी मंसूर को अलीगढ़ और नाबालिग को लोनी से दबोच लिया।

अकरम ने पुलिस को बताया कि उसे रुपयों की जरूरत थी और इसी वजह से उन लोगों ने लूटपाट के दौरान उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने इनके पास से हत्या में इस्तेमाल स्क्रू-डाईवर बरामद कर लिया है।

पहचान छुपाने के लिए दोनों बच्चों की हत्या

they killed woman and two children in delhi

शबनम मुख्य आरोपी अकरम को पहचानती थी। उसकी अकसर उससे बातचीत होती थी। घटना वाली रात अकरम अपने तीन दोस्तों के साथ मिठाई का डिब्बा लेकर शबनम के घर पहुंच, जिसमें उसने नशीला पदार्थ मिला रखा था।


मिठाई खाने के बाद सभी बेहोश हो गए। इस दौरान आरोपियों ने लूटपाट को अंजाम दिया। इसी बीच दौरान शबनम के होश में आ आने पर आरोपियों ने स्क्रू-डाईवर से गले पर मारकर उसकी हत्या कर दी।

जबकि पहचान छुपाने के लिए दोनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed