फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   They formed a gang and committed robbery, the gang leader was arrested along with his minor accomplice.

Delhi NCR News: गैंग बनाकर करते थे लूटपाट, नाबालिग साथी के साथ सरगना गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
-मध्य जिला की देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस ने लूट के एक मामले की जांच करते हुए आरोपियों को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
मध्य जिला पुलिस ने गैंग बनाकर लूटपाट करने वाले एक बदमाश को नाबालिग साथी के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित के रूप में हुई है। जबकि भागे हुए आरोपी राजीव की पुलिस तलाश कर रही है। गैंग सुनसान जगहों पर चाकू मारने की धमकी देकर लूटपाट करता था। पुलिस ने इनके कब्जे से चाकू, दस्तावेज और लूट की रकम 450 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ संगठित अपराध की धारा जोड़ी है।


जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल को देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस को किशनगंज स्थित रेलवे लोको कॉलोनी में लूट की सूचना मिली। शिकायतकर्ता को मेडिकल जांच के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने बताया कि तीन लोगों ने उसका गला दबाकर और चाकू दिखाकर उससे मोबाइल फोन, नकद पैसे और दस्तावेज छीनकर ले गए हैं। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed