फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   They cut off the electricity surrounds the post

बिजली काटी तो लोगों ने घेरी चौकी

Fri, 01 Aug 2014 01:42 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 01 Aug 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
They cut off the electricity surrounds the post

अवैध उगाही के विवाद में नासिरपुर पुलिस चौकी के पीछे बसी 200 झुग्गियों की बिजली सप्लाई बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे काट दी गई। गर्मी में लाइट कटने से नाराज लोगों ने रात करीब 10 बजे पुलिस चौकी पर हंगामा किया।

विज्ञापन


लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली चोरी कराने के बदले पुलिस और पार्षद हर महीने वसूली कराते हैं। लोगों के हंगामे के बाद रात में साढ़े 10 बजे बिजली जोड़ दी गई।
विज्ञापन


झुग्गियों के लोग रात दस बजे पुलिस चौकी पर जा पहुंचे और बिजली काटने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इनकी सप्लाई दोपहर 12 बजे काट दी गई थी। झुग्गियों में रहने वाले दीपक कुमार, शीला देवी, छोटू, अनिल कुमार और राजू वर्मा ने आरोप लगाया कि हर महीने दो सौ रुपये प्रति झुग्गी के हिसाब से उगाही की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और कारपोरेशन के नाम पर रुपये वसूलकर ही सप्लाई दी जा रही है। झुग्गियों में रहने वाली सावित्री देवी हर महीने रुपये एकत्रित करती है। लोगों के हंगामे के बाद रात करीब साढ़े दस बजे झुग्गियों की चोरी की सप्लाई जोड़ दी गई।

सावित्री देवी ने स्वीकार किया कि वह हर महीने झुग्गियों से दो सौ रुपये के हिसाब से उगाही करती है और स्थानीय पार्षद शेखर त्यागी को देती है।नासिरपुर चौकी प्रभारी अनिल यादव न बताया कि पुलिस व बिजली कर्मचारियों के नाम पर पार्षद के रुपये उगाहने की जानकारी मिली थी।

इसके बाद सप्लाई काटी गई। रात में पार्षद ने कनेक्शन कराने के लिए तीन दिन का टाइम मांगकर सप्लाई शुरू करा ली।

जीटी रोड पर लगाया जाम
गर्मी में बिजली सप्लई न मिलने से परेशान लोगों ने बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे जीटी रोड पर जाम लगा दिया। इससे दोनों वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

पार्षद जाकिर सैफी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे जस्सीपुरा को सप्लाई देने वाला ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। ठीक करने के लिए कारपोरेशन के ठेके के कर्मचारियों ने इसको खोल लिया, लेकिन ठीक न होने पर छोड़कर चले गए।


इससे नाराज लोगों ने रात 10 बजे जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबर कतार लग गई। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल ने रात में ही सप्लाई शुरू कराने का भरोसा देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed