{"_id":"c789ba120a15b7c2552d7f6da4d2542e","slug":"these-women-also-practiced-at-golf-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्र 60 बरस पर खत्म नहीं हुई गोल्फ की दीवानगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्र 60 बरस पर खत्म नहीं हुई गोल्फ की दीवानगी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 07 Apr 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्र की बंदिशों को तोड़ 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं ने मंगलवार को गोल्फ प्रतियोगिता में भाग लिया। साथ ही पेशेवर खिलाड़ी की तरह खेलते हुए दर्शकों को चौंका दिया। प्रतियोगिता में करीब 85 बुजुर्ग महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
सेक्टर-38 स्थित गोल्फ कोर्स में मंगलवार को इंटर क्लब प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी की पत्नी नीलम प्रताप रूड़ी सहित अलग-अलग क्लबों से 25-70 वर्ष की महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में नौ क्लब की टीमों के कुल 85 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिन्हें चार-चार खिलाड़ियों की अलग-अलग टीमों में बांटा गया। साल में एक बार होने वाली इस प्रतियोगिता में पहले नंबर पर नोएडा गोल्फ कोर्स की टीम रही।
विज्ञापन
वहीं, उपविजेता का खिताब जेपी ग्रींस, ग्रेनो की टीम को मिला। आयोजक रीता बब्बर ने बताया कि साल में एक बार खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता कि खास बात ये है कि यहां हर उम्र की महिलाएं हिस्सा लेती हैं।