फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   these trains will be cancelled till 22 january

रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर, 22 जनवरी तक रहेंगी ये ट्रेनें निरस्त

Fri, 12 Jan 2018 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Jan 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
these trains will be cancelled till 22 january
- फोटो : डेमो

कोहरे के साथ साथ निर्माणकार्य भी रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाले हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर वॉशेबल एप्रन निर्माण के कारण 12 जनवरी तक निरस्त रहने वाली ट्रेन अब 22 जनवरी तक निरस्त रहेंगी।

विज्ञापन


इस प्लेटफार्म से संचालित होने वाली 27 ट्रेनों का 22 जनवरी तक प्लेटफार्म बदल दिया गया है। वहीं, एनसीआर में चलने वाली महिला स्पेशल ट्रेन समेत कई लोकल ट्रेन भी निरस्त कर दी गई हैं। निर्माण कार्य के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ ही गाजियाबाद, पलवल, पानीपत समेत दिल्ली आसपास की भी ट्रेनें निरस्त की गई है।
विज्ञापन


गाजियाबाद, पानीपत, पलवल के बीच चलने वाली महिला स्पेशल ट्रेनों के निरस्त होने से महिलाएं काफी परेशान हो रही है। कामकाजी महिलाओं को भी एक्सप्रेस/मेल ट्रेन की भीड़ में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त 

these trains will be cancelled till 22 january

निरस्त रहने वाली मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 12419 /12420 गोमती एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 14212 /14211 नई दिल्ली-आगरा इंटरसिटी
ट्रेन संख्या 14682/14681 जालंधर सिटी-नई दिल्ली-जालंधर सिटी एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12459 /12460 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 14315/14316 बरेली-नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी
ट्रेन संख्या 14323/14324 नई दिल्ली-रोहतक-नई दिल्ली
ट्रेन संख्या 64470/64469 पानीपत-नई दिल्ली-पानीपत महिला स्पेशल
ट्रेन संख्या 64491/64492 पलवल-नई दिल्ली-पलवल महिला स्पेशल
ट्रेन संख्या 64912/64911 रोहतक-नई दिल्ली-रोहतक मेमू
ट्रेन संख्या 64449/64450 गाजियाबाद-नई दिल्ली-गाजियाबाद महिला स्पेशल
ट्रेन संख्या 64428/64431 नई दिल्ली-गाजियाबाद-नई दिल्ली मेमू, ट्रेन संख्या 64427 गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू
ट्रेन संख्या 64080 नई दिल्ली-पलवल ईएमयू
ट्रेन संख्या 64090 निजामुद्दीन-निजामुद्दीन रिंग रेल ईएमयू
ट्रेन संख्या 64087 निजामुद्दीन-नई दिल्ली ईएमयू
ट्रेन संख्या 64097 नई दिल्ली-शकूरबस्ती ईएमयू
ट्रेन संख्या 64061/64064 पलवल-दिल्ली-पलवल ईएमयू
ट्रेन संख्या 64423/64430 गाजियाबाद-नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू ट्रेन शामिल है।

these trains will be cancelled till 22 january
train - फोटो : file photo

 ट्रेन संख्या 12192/12191 जबलपुर-नई दिल्ली-जबलपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस निजामुद्दीन स्टेशन से ही संचालित होगी।  64015 पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू, ट्रेन संख्या 64910 शकूरबस्ती-मथुरा जंक्शन ईएमयू निजामुद्दीन से चलेगी।

ट्रेन संख्या 64015/64910 निजामुद्दीन-शकूरबस्ती ट्रेन निजामुद्दीन के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 64089 निजामुद्दीन-निजामुद्दीन ईएमयू की यात्रा पटेल नगर स्टेशन पर समाप्त होगी।

वहीं, ब्लॉक के दौरान कई ट्रेनें रोककर चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 16317 कन्याकुमारी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस, 16687 मंगलौर- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा नवयुग एक्सप्रेस, 11449 जबलपुर- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस, 16031 चेन्नई- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा अंडमान एक्सप्रेस एवं 19803 कोटा- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस रात के 11 बजे तक हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर रोककर चलाई जाएगी। इसके अलावा 27 मेल/एक्सप्रेस को निर्धारित प्लेटफॉर्म से अन्य पर शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed