अगर मई में देने वाले हैं रेलवे भर्ती की परीक्षा तो आपके लिए बहुत काम की हैं ये 6 बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेल अपने इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा लेने जा रही है। इस परीक्षा के तहत ग्रुप सी और ग्रुप डी के करीब 90 हजार पदों की भर्ती की जाने वाली है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके लिए पौने तीन करोड़ लोगों ने आवेदन किया है। यह परीक्षा मई के अंतिम सप्ताह में होगी। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है तो आपको इसकी 7 बड़ी बातें जरूर जाननी चाहिए जो आपके परीक्षा की टेंशन खत्म कर सकती है-
1- यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी समेत 15 भारतीय भाषाओं में दी जा सकती है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने हिंदी और अंग्रेजी के अलावा जिन भाषाओं में यह परीक्षा आयोजित की है वो हैं- कन्नड़, मलयालम, कोंकणी, मराठी, बंगाली, गुजराती, असमी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मणिपुरी और उर्दू। जानकारी के अनुसार यह पहली ऐसी परीक्षा है जो एक साथ इतनी भाषाओं में होगी।
2- एसिड अटैक के शिकार, कुष्ट रोग से ग्रसित रह चुके और मांसपेशियों में होने वाले विकार और छोटे कद वाले युवाओं को भी दिव्यांग कैटेगरी के अंतर्गत आरक्षण मिलेगा।
3- पहले यह खबरें फैल रही थीं कि परीक्षार्थियों ने हिंदी या अंग्रेजी में अपने सिग्नेचर किए हैं वही मान्य होंगे। मगर रेल मंत्रालय ने यह साफ कर दिया है कि परीक्षार्थी किसी भी भाषा में हस्ताक्षर कर सकता है।
4- जब भी हम कोई प्रतियोगी परीक्षा देने जाते हैं तो हमारे दिमाग में ये बात जरूर आती है कि अगर कई लोगों के नंबर एक जैसे हुए तो किसका सेलेक्शन होगा। तो इस संबंध में परेशान ना हों। रेलवे ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के नोटिफिकेशन में इस दुविधा का समाधान कर दिया है। रेलवे ने बताया है कि अगर दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के मेरिट में समानता हुई तो आयु के आधार पर सिलेक्शन होगा। जिसकी उम्र अधिक होगी, उसे ही तरजीह दी जाएगी।
5- मई माह में रेलवे में 20 हजार और पदों के लिए एप्लीकेशन मांगी जाएगी। ये 20 हजार पद आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) और आरपीएसएफ (रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स) में भरे जाएंगे।