फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Regular daily trains are full; there are long waiting lists for special trains as well

Delhi NCR News: रोजाना चलने वाली ट्रेनें फुल, स्पेशल में भी लंबी वेटिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
- दिवाली पर घर लौटने की राह मुश्किल, बसों का किराया भी दोगुना; गुरुग्राम के यात्रियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। दिवाली के मौके पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे की नियमित ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं, वहीं यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनें भी राहत नहीं दे पा रही हैं। यूपी, बिहार और एमपी रूट पर जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। कई स्पेशल ट्रेनों में भी वेटिंग 100 के पार पहुंच गई है। ऐसे में गुरुग्राम में रहने वाले नौकरीपेशा लोगों, श्रमिकों और अन्य यात्रियों को त्योहार पर अपने घर पहुंचने के लिए टिकट की मारामारी का सामना करना पड़ रहा है।



रेलवे की ओर से अब तक पांच स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है। अप और डाउन मिलाकर इन ट्रेनों के कुल 10 फेरे निर्धारित किए गए हैं, लेकिन इनमें भी सीटें भर गई हैं। बिहार जाने वाली सुपौल फेस्टिवल स्पेशल आरक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन में वेटिंग 100 के पार पहुंच गई है। वहीं, ट्रेन आनंद विहार-भागलपुर और ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल में वेटिंग 70 के पार चल रही है। ट्रेन नंबर 04096 में दिल्ली से पटना जाने के लिए वेटिंग 100 के करीब है। इसके अलावा नई दिल्ली – पटना वंदे भारत स्पेशल से बिहार जाने वाले यात्रियों को 50 से अधिक वेटिंग मिल रही है।
विज्ञापन




नियमित ट्रेनों में भी यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। अर्चना एक्सप्रेस में गोरखपुर जाने के लिए एक नवंबर को स्लीपर श्रेणी में 65 वेटिंग है, जबकि चार नवंबर को सीटें उपलब्ध नहीं हैं। आठ नवंबर को भी 70 वेटिंग चल रही है। इसी तरह न्यू जलपाईगुड़ी में 31 अक्तूबर को 100 वेटिंग चल रही है। वाराणसी एक्सप्रेस में एक नवंबर को 44, चार नवंबर को 73 और छह नवंबर को 108 वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed