फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   these problems are faced for making the longest metro line in delhi

सबसे लंबी मेट्रो लाइन बनने में आ रही ये अड़चनें...

Mon, 06 Nov 2017 10:40 AM IST
बृजेश सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली
बृजेश सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Nov 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
these problems are faced for making the longest metro line in delhi
फाइल

मेट्रो फेज तीन में बन रही अब तक की सबसे लंबी 58.59 किलोमीटर की लाइन पर सफर करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इसकी वजह लाइन के रास्ते में आ रहे 108 मकान हैं। घरों को शिफ्ट करने के प्रयास जारी हैं। लंबे समय से चल रही कोशिश के बाद भी अब तक डीएमआरसी महज 66 घरों के लिए जमीन तलाश पाई है। 42 अन्य घरों के लिए डीडीए से बातचीत चल रही है।

विज्ञापन


मेट्रो का यह प्रोजेक्ट एक साल देरी से चल रहा है। घरों के लिए जमीन की तलाश पूरी न होने से मेट्रो ने पूरी लाइन खोलने के बजाय इसे चरणबद्ध तरीके से खोलने की योजना पर काम कर रही है। इस पूरी लाइन को 3-4 चरणों में खोला जाएगा। 1.52 किलोमीटर का आखिरी चरण, जहां जमीन नहीं मिल रही है, कब तक खुलेगा, इसकी कोई डेडलाइन नहीं है।
विज्ञापन


इसके चलते लाइन के बीच में दो स्टेशन त्रिलोकपुरी और मयूर विहार पॉकेट वन चालू नहीं हो पाएंगे। मेट्रो पहले 17.67 किलोमीटर सेक्शन मजलिस पार्क से साउथ कैंपस (दुर्गाबाई देशमुख) तक खोलेगी। मेट्रो का दावा है कि ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सेक्शन को दिसंबर 2017 तक खोलने की समय सीमा है, लेकिन यह जनवरी 2018 से पहले खुलने की उम्मीद कम है। इसी तरह मेट्रो दूसरा सेक्शन उत्तर पूर्व जिले में शिव विहार से विनोद नगर पूर्व तक खोलेगी। इसका ट्रायल दिसंबर तक शुरू होगा। इसे मार्च 2018 तक खोलने का लक्ष्य है। इसी के साथ करीब 21 किलोमीटर की लाइन (साउथ कैंपस से मयूर विहार फेज वन) का ट्रायल भी शुरू होगा। 

नॉर्थ, वेस्ट, साउथ, ईस्ट और नॉर्थ ईस्ट को जोड़ेगी पिंक लाइन 

these problems are faced for making the longest metro line in delhi
दिल्ली मेट्रो - फोटो : FILE PHOTO

पिंक लाइन बनने से पूरी दिल्ली को फायदा होगा। यह अकेली लाइन पूरी दिल्ली को आपस में कनेक्ट करेगी। यह दिल्ली के करीब सभी हिस्सों को जोड़ेगी। यानी नॉर्थ, साउथ, साउथ वेस्ट, साउथ ईस्ट, ईस्ट और नॉर्थ-ईस्ट इससे जुड़ेंगे।

दिल्ली के जिन इलाकों को यह नहीं जोड़ेगी, वहां वह पहले से मौजूदा लाइनों के साथ इंटरचेंज के जरिये कनेक्ट करेगी। इस लाइन के खुलने से दिल्लीवालों को 9 नए इंटरचेंज मिलेंगे। इससे यह मौजूदा समय को कम करने के साथ किराये में भी राहत दिलाएंगी।

फैक्ट फाइल: 

these problems are faced for making the longest metro line in delhi
दिल्ली मेट्रो - फोटो : self

38 स्टेशन हैं। 
1.52 किलोमीटर को लेकर जमीन नहीं मिली। 
108 घरों को करना पड़ेगा शिफ्ट। 
03 चरणों में चालू होगी लाइन। 
17.67 किलोमीटर का पहला सेक्शन मजलिस पार्क से साउथ कैंपस। 
18.71 किलोमीटर का दूसरा सेक्शन शिव विहार से त्रिलोकपुरी तक। 
21 किलोमीटर का साउथ कैंपस से मयूर विहार का ट्रायल होगा शुरू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed