{"_id":"5b7596d942c79211bb054d16","slug":"these-politicians-visits-aiims-to-see-atal-bihari-vajpayee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एम्स में लगा रहा राजनीति हस्तियों का आना-जाना, आइए जानते हैं, कौन किस समय पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में लगा रहा राजनीति हस्तियों का आना-जाना, आइए जानते हैं, कौन किस समय पहुंचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Aug 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
aiims
- फोटो : जी पाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का स्वास्थ्य हाल जानने के लिए और उनके निधन के बाद राजनीतिक हस्तियों का एम्स में तांता लगा रहा। सुबह करीब सवा 11 बजे तक उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित 20 कैबिनेट मंत्रियों सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एम्स पहुंच चुके।
इनके अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, सतपाल महाराज, अनुप्रिया पटेल, अमर सिंह और अश्विनी कुमार चौबे के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, लालकृष्ण आडवाणी सहित तमाम हस्तियां एम्स पहुंचे। दोपहर बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पहुंचे।

उनके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से एम्स आए और डॉक्टरों से बातचीत की। करीब 40 मिनट तक अस्पताल में रहने के बाद पीएम मोदी एम्स से रवाना हुए। इसके चंद मिनट बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद सहित तमाम विपक्षी पार्टियों के नेता भी एम्स पहुंचे।
इससे पहले बुधवार को वाजपेयी की तबियत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एम्स पहुंची। कुछ देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे और डॉक्टरों से वाजपेयी के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।
इसी बीच भाजपा के कई वॉट्सएप ग्रुप पर पूर्व पीएम के निधन की सूचना भी मिली, लेकिन शाम करीब साढ़े छह बजे एम्स ने बयान जारी कर निधन की सूचना को अफवाह बताया और उनके वेंटीलेटर पर होने की पुष्टि की। इस दौरान एम्स केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन सिंह, अश्विनी कुमार चौबे, विजय गोयल व शहनवाज हुसैन सहित कई नेता पहुंचे।

गुरुवार को भी लगा रहा वीवीआईपी का तांता
aiims
- फोटो : जी पाल
सुबह 9 बजे: उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू एम्स पहुंचे।
सुबह 9.30 बजे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे।
सुबह 10.15 बजे लाल कृष्ण अडवाणी अपनी बेटी संग एम्स पहुंचे।
सुबह 10.30 बजे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व सुषमा स्वराज भी पहुंची।
सुबह 11.05 बजे एम्स ने पूर्व पीएम की तबियत पर मेडिकल बुलेटिन जारी किया।
सुबह 11.45 बजे एम्स और पूर्व पीएम के आवास पर सुरक्षा बढ़ाई।
सुबह 11.51 फारुख अब्दुल्ला एम्स पहुंचे।
दोपहर 12 बजे सीएम केजरीवाल व मनीष सिसोदिया एम्स पहुंचे।
दोपहर 1.25 बजे पूर्व पीएम के आवास पर तैयारियों का दौर शुरू।
दोपहर 2.04 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा एम्स पहुंचे। साथ में अमित शाह भी थे।
दोपहर 2.25 बजे एनएसए अजीत डोभाल भी एम्स पहुंचे।
शाम 5.30 बजे एम्स प्रबंधन ने आधिकारिक रूप से पूर्व पीएम के निधन की जानकारी दी।