नरेला मामले में प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस के खिलाफ नारेबाजी साथ ही रखीं ये मांगे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेला में अवैध तौर पर शराब की बिक्री और महिला के कपड़े फाड़कर अर्धनग्न करके घुमाने का मामला शांत होता दिखाई नहीं दे रहा है। इन दोनों मामलों के खिलाफ इलाके के लोगों ने शनिवार को स्थानीय पुलिस चौकी के समक्ष प्रदर्शन किया।
उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। नरेला के पॉकेट-11 के लोगों ने पॉकेट-13 के सांसी समुदाय के लोगों के खिलाफ पुलिस चौकी के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पॉकेट-13 स्थित तमाम घरों की तलाशी लेने की मांग की।
इसके अलावा उन्होंने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने पर जोर दिया, जिनके घरों में शराब मिले, क्योंकि कुछ लोग इलाके में अवैध तौर पर शराब बेच रहे हैं, जिससे इलाके में माहौल खराब होता जा रहा है। उन्होंने अपनी मांगों के संबंध में पुलिस को ज्ञापन भी दिया।
स्वाति मालीवाल ने मारा था एक घर पर छापा
गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और उनकी महिला समर्थकों ने पॉकेट-13 में एक घर पर छापा मारा था, वहां पर अवैध शराब मिली थी।
इसके बाद अगले दिन आरोपियों ने स्वाति मालीवाल के समर्थकों के साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। इस मामले में पुलिस ने छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वहीं उपराज्यपाल अनिल बैजल ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।