{"_id":"b2bd4510f54b9b9cbe51fc563f1b011f","slug":"there-were-poet-arvind-kejriwal-conference-pinch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवि सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल पर खूब ली गई चुटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवि सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल पर खूब ली गई चुटकी
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 02 Nov 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा दिवस पर रविवार की देर शाम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सहयोग से सेक्टर-12 हुडा कन्वेंशन सेंटर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रदेशों से आए कवियों ने शहरवासियों का कविता पाठ के माध्यम से खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
रायपुर जानेमाने कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दूबे, दिल्ली के डॉ. सुनील जोगी, फरीदाबाद के सरदार मनजीत सिंह, उज्जैन से शबाना शबनम, अजमेर से रास बिहारी गौड़ और कानपुर से सुरेश अवस्थी ने शिरकत की।
विज्ञापन
इन कवियों ने देश की व्यवस्था, दशा और दिशा पर कविता पाठ के जरिये लोगों को खूब हंसाया। दिल्ली के कवि डॉ. सुनील जोगी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कामयाबी पर अपनी कविता पढ़कर चुटकी ली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा- धरने पर बैठ बैठ के धरनन्तरी हुए वो, आम आदमी के हृदयतंत्री हुए, हम चीख-चीख के संतरी न बन सके, वे खांस-खांस कर मुख्यमंत्री हुए।
रामपुर छत्तीसगढ़ से आए कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दूबे ने मोदी सरकार के आने से भ्रष्टाचार पर कसते शिकंजे को अपनी कविता पढ़कर कुछ इस तरह बयां किया। जो कहते हैं मोदी के आने से फर्क नही पड़ा, दरअसल उनके घर में छापा नहीं पड़ा।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, पृथला विधायक टेकचंद शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गौड़, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया, एसडीएम डॉ. प्रियंका सोनी, महाबीर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।