{"_id":"6801cd865aea1e751108b07e","slug":"there-was-a-jam-at-toll-plaza-due-to-increased-number-of-vehicles-on-delhi-lucknow-highway-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर वाहनों की बढ़ी संख्या, लगा भीषण जाम; टोल प्लाजा पर एक घंटे तक फंसे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर वाहनों की बढ़ी संख्या, लगा भीषण जाम; टोल प्लाजा पर एक घंटे तक फंसे रहे लोग
Fri, 18 Apr 2025 09:27 AM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, बृजघाट (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, बृजघाट (हापुड़)
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 18 Apr 2025 09:27 AM IST
सार
जाम के चलते हाईवे पर दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसने के चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर फंसे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने के चलते शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे टोल प्लाजा पर जाम लग गया। लगभग एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। जाम में फंसने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-9 हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने के चलते शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव अल्लाबख्शपुर में हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया, जिसके बाद हाईवे पर जाम के हालात पैदा हो गए। सुबह करीब आठ बजे के बीच हाईवे पर भीषण जाम लगा रहा। जाम के चलते हाईवे के दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसने के चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम से बचने के लिए मुरादाबाद से आने वाले बहुत से वाहन चालकों ने पलवाड़ा मार्ग से होकर गुजरने का विकल्प अपनाया।
विज्ञापन
इसके अलावा जाम से बचने के लिए बहुत से यात्रियों ने हाईवे के किनारे स्थित ढाबों पर अपने वाहनों को रोक लिया। टोल प्लाजा के उपमहा प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण कुछ देर के लिए टोल पर जाम की स्थिति हो गई थी। सूचना पर पहुंच कर वाहनों को आवागमन सुचारु कराया गया।
विज्ञापन