{"_id":"68416279e8a1615b18098202","slug":"there-was-a-fight-between-two-groups-in-saket-court-lockup-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: साकेत कोर्ट के लॉकअप में हत्या से मचा हड़कंप, पेशी पर आए 2 कैदियों ने एक कैदी को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: साकेत कोर्ट के लॉकअप में हत्या से मचा हड़कंप, पेशी पर आए 2 कैदियों ने एक कैदी को उतारा मौत के घाट
Thu, 05 Jun 2025 02:55 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:55 PM IST
सार
दिल्ली के साकेत कोर्ट लॉकअप के अंदर अमन नामक कैदी की हत्या हुई है। अन्य सह कैदियों पर अमन की हत्या का आरोप है। वे दोनों तिहाड़ जेल नंबर 8 में बंद थे और उन्हें अदालती कार्यवाही के लिए साकेत कोर्ट लाया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
साकेत कोर्ट में बृहस्पतिवार को लॉकअप के भीतर विचाराधीन कैदी गोविंदपुरी के रहने वाले अमन (24) की दो अन्य कैदियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्यारोपी जितेंद्र उर्फ जित्ते और जयदेव उर्फ बच्चा भी पेशी पर आए थे। दक्षिण जिला के पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि दो कैदियों ने रंजिशन अमन की गला घोंटकर हत्या की है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने जांच के लिए एक टीम गठित की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक साकेत कोर्ट के लॉकअप (खारजा नंबर-5) में मारपीट की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा एक कैदी लहुलूहान पड़ा था, जिसे दो कैदियों ने बुरी तरह पीटा था। घायल को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक अमन पर पहले से हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज था। छानबीन में पता चला कि अमन ने 2024 में जितेंद्र और उसके भाई पर चाकू से हमला किया था। शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि झगड़ा जारी रहा जो हिरासत के दौरान और बढ़ गया। मौका मिलते ही लॉकअप में कई विचाराधीन कैदियों की मौजूदगी में जितेंद्र और जयदेव ने अमन की हत्या कर दी। टीम यह भी जांच करेगी कि लॉकअप में मौजूद सुरक्षाकर्मी प्रतिक्रिया देने में धीमे क्यों थे।
विज्ञापन
दीवार पर पटका सिर, ली जान
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या करने वाले दो आरोपी, अन्य सह कैदियों ने लॉकअप में बंद अमन को बार-बार लात मारी और उसका सिर दीवार पर पटक दिया। वे दोनों कैदी तिहाड़ जेल नंबर 8 में बंद थे। उन्हें अदालती कार्यवाही के तहत पेशी के लिए साकेत कोर्ट लाया गया था। तीनों कैदियों को खारजा नंबर 5 में रखा गया था।
2023 में साकेत कोर्ट में हुई थी फायरिंग
2023 की अप्रैल में एक शख्स ने महिला पर ताबड़तोड़ चार गोलियां बरसा दी थीं जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया था। आरोपी की पहचान वकील के रूप में हुई जिसका नाम कामेश्वर प्रसाद सिंह बताया गया। उस समय दावा किया गया था कि वकील ने महिला को 25 लाख रुपये दिए थे जिसे देने में वह आनाकानी कर रही थी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना का कहर: 5 माह के नवजात की मौत, 87 वर्षीय बुजुर्ग ने भी तोड़ा दम; अब इतनी है मरीजों की संख्या