'आज कोई विपक्ष नहीं, भारत एक है.. पहली आहुति है अभी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सेना की प्रेस कॉंफ्रेंस के बाद ट्वीट कर कहा भारत माता की जय। पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है।
केजरीवाल के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सेना के हौसलों को सलाम किया और जय हिंद की सेना के नाम पर ट्विटर पर जयघोष किया।
दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने ट्वीट में कविता लिखी-पहली आहुति है अभी, यज्ञ चलने दो...।
'आतंकियों को खत्म करना घरेलू स्वच्छता अभियान है'
मिश्रा ने लिखा, आज कोई विपक्ष नहीं है। भारत एक है। भारतीय सेना ने इतिहास बनाया है, पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा है।
पर्यटन मंत्री ने आगे लिखा, प्यारे पाकिस्तानी आतंकवादियों, तुम्हें मरने के लिए नियंत्रण रेखा पार करके आने की जरूरत नहीं है, भारतीय सेना ने होम डिलीवरी शुरू कर दी है।
ये त्योहारी सीजन का विशेष ऑफर है। आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा कि, पाकिस्तान को समझना चाहिए कि भारतीय सेना की तरफ से पीओके में आतंकियों को खत्म करना घरेलू स्वच्छता अभियान है, हमला नहीं। जयहिंद, जय हिंद की सेना।