{"_id":"28f0e889b490e1fc6fde92d869ec7506","slug":"then-bad-weather-in-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर में फिर बिगड़ेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर में फिर बिगड़ेगा मौसम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 05 Jun 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भयंकर गर्मी ने बुधवार को लोगों का जीना दूभर कर दिया। सुबह से ही तेज गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाकर रख दिया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज सिंह के अनुसार, तापमान में उछाल से वेस्ट यूपी और एनसीआर में तेज आंधी आने की संभावना है।
विज्ञापन
दो-तीन दिन में आंधी के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। रिकार्ड गर्मी ने बुधवार को लोगों को परेशान कर दिया। दिन निकलते ही तेज धूप और तेज गर्म हवाओं से परेशानी का सामना करना पड़ा। एक सप्ताह से मौसम अचछा चल रहा था।
विज्ञापन
40 डिग्री के आसपास रहे तापमान से लोगों को ज्यादा गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा था। बुधवार को लोग भयंकर गर्मी से परेशान हो उठे। न्यूनतम तापमान ही 29 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम 44 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हीट स्ट्रोक के लक्षण
बार-बार प्यास लगना, सिरदर्द, बुखार महसूस होना, चक्कर आना, जी मितलाना, घबराहट, सोने की इच्छा, भारी थकावट और चलने की हिम्मत न होना, आंखों में तेज
ऐसे करें बचाव
धूप में खाली पेट न निकलें,पानी या तरल पदार्थ लेते रहें, शरीर को ढक कर निकलें, मोटे कपड़ें पहनें, धूप में लंबी यात्रा न करें, तले-भूने पदार्थों और मिर्च आदि का प्रयोग कम करें। - डॉ. अवनीश शर्मा