{"_id":"9316ab28d81fffcc79ad8b2788f5aa5e","slug":"theft-of-millions-of-sony-s-showroom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनी के शोरूम में लाखों रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनी के शोरूम में लाखों रुपये की चोरी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 28 Dec 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना बस अड्डा-किराना मंडी पुलिस चौकी के नजदीक अंबेडकर रोड पर शुक्रवार रात सोनी के शोरूम में चोरी की गई।
विज्ञापन
शटर काटकर घुसे चोर करीब 35 लाख के 70 लैपटॉप, 13 मॉनीटर, एलसीडी व टैब चोरी कर ले गए। चोर शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट गए, हालांकि डीवीआर नहीं ले गए, जिनकी जांच की जा रही है।
शास्त्रीनगर निवासी गौरव गुप्ता और कविनगर आई-ब्लॉक निवासी विवेक गोयल ने पार्टनरशिप में सोनी कंपनी की फ्रेंचाइजी ली हुई है। अंबेडकर रोड पर उनका शोरूम है, रिपेयरिंग का काम भी किया जाता है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह शोरूम का शटर उखड़ा हुआ मिला। चोरों ने दोनों तरफ से काटकर शटर उखाड़ा और चोरी की। मगर चोर डिस्प्ले काउंटर में लॉक 100 से ज्यादा मोबाइल नहीं ले जा सके। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच की।
विज्ञापन
सिहानी गेट कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उधर, बृहस्पतिवार रात रामनगर में एवीआई क्रिएशन में हुई साढे़ तीन लाख के कपडे़ चोरी करने के मामले में पुलिस को सुराग नहीं मिला है।