फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Theft in Ghaziabad Businessman house in Shastrinagar investigation going on

गाजियाबाद: कारोबारी के घर में दिनदहाड़े चोरी, सोना-चांदी समेत 40 लाख रुपये लेकर चोर फरार

Mon, 22 Jul 2019 05:49 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 22 Jul 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
Theft in Ghaziabad Businessman house in Shastrinagar investigation going on
चोरी (सांकेतिक तस्वीर)

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर कॉलोनी में एक कोयला कारोबारी के घर शनिवार को दिनदहाड़े सोना-चांदी समेत करीब 40 लाख रुपये की चोरी हो गई। घटना के समय कारोबारी वृंदावन गए हुए थे, जबकि उनका बेटा मेरठ में था। वापस लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन

 
कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ए-ब्लॉक निवासी बीएस गर्ग कोयला कारोबारी हैं। पटेल मार्ग पर उनका फर्म है। बड़ा बेटा सुनील व छोटा बेटा सुमित भी काम में हाथ बंटाते हैं। मंझला बेटा अमित गर्ग अमेरिका की एक कंपनी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है। पीड़ित कारोबारी ने बताया कि घर में उनकी पत्नी शकुंतला और बड़े बेटे सुनील का परिवार रहता है। 
विज्ञापन

 
बीएस गर्ग शनिवार सुबह पत्नी के साथ वृंदावन गए हुए थे। उनका बेटा सुनील अपनी पत्नी और बेटी के साथ मेरठ गए थे। शाम करीब 4 बजे वह वृंदावन से वापस लौटे तो घर के मुख्यद्वार में ताला लगा हुआ था। जबकि पहले कमरे का ताला टूटा हुआ था। ध्यान से देखने पर समझ आया कि चोर दीवार के माध्यम से अंदर घुसे और पहले कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी के अंदर से सोने के गहने चोरी कर ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घर में करीब 500 ग्राम सोने के गहने और दो किलो चांदी थी। इसके अलावा चोर एक लाख रुपये की नकदी भी लेकर फरार हो गए। पहले तो सभी को लगा कि चोर इतने ही सामान ले गए हैं। जब सुनील वापस लौटे तो पता चला की उनकी अलमारी का ताला तोड़कर भी चोर 700 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। 

कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पहले उन्होंने बेटे के कमरे से चोरी हुई ज्वेलरी की तहरीर नहीं दी थी, लेकिन उसे भी विवेचना में शामिल कर लिया जाएगा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस का मानना है कि इतनी बड़ी घटना को प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया है। चोरों को जानकारी थी कि परिवार के सभी लोग बाहर जा रहे हैं। दिन में घर के अंदर ताला लगा होगा। उसी दौरान उन्होंने ताला तोड़कर करीब 40 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए।

थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार जहां रहता है वह वीआइपी कॉलोनी है। सभी बड़े लोग रहते हैं, लेकिन पूरी कालोनी में किसी के घर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं।  जिन लोगों के यहां कैमरे लगे हैं वो खराब हो चुके हैं।

इससे पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं 

मालूम हो कि कविनगर थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। संजयनगर में प्रॉपर्टी डीलर के घर में दो लाख रुपये की नकदी और दो लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी कर ली गई थी। गोविंदपुरम में शिक्षिका के यहां नौ लाख रुपये का कैश और पांच लाख रुपये की ज्वैलरी ले गए थे। पति पत्नी स्कूल चले गए थे और बेटी बाहर पढ़ाने गई हुई थी। इसके अलावा राजनगर में भी चोर कारोबारी के यहां रात में एक करोड़ रुपये से अधिक की ज्वैलरी और नकदी चोरी करके ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed