फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   theft in chandni chouk, clothes and jewelries worth of crore rupees stolen

चांदनी चौक चोरी : करोड़ों के गहने और नकदी लेकर चोर हुए फरार, CCTV में दिखा ये

Tue, 07 Nov 2017 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Nov 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
theft in chandni chouk, clothes  and jewelries worth of crore rupees stolen
theft in chandni chouk - फोटो : विवेक निगम

राजधानी में बदमाश लगातार ज्वेलरों को अपना निशाना बना रहे हैं। कोतवाली थाने से महज कुछ दूरी पर स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में बदमाशों ने रविवार रात धावा बोल दिया और दुकान से करोड़ों के गहने पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन


हालांकि छानबीन के बाद पीड़ित ने दुकान से 25 लाख रुपये कीमत के गहने और दस लाख रुपये कैश चोरी होने की शिकायत दी है। वहीं करोलबाग में एक कारीगर ने अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी देने के दौरान अन्य कारीगरों को नशीला पदार्थ खिलाया और करोड़ों के गहने पर हाथ साफ कर फरार हो गया। 24 घंटे के भीतर हुए दोनों ही मामलों को लेकर ज्वेलरों में रोष है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राकेश कुमार सपरिवार स्वास्थ्य विहार में रहते हैं। उनकी चांदनी चौक के कूंचा नटवा स्थित आरपी ऑर्नामेंट्स ज्वैलर्स नाम के गहने की दुकान है। दुकान पर उनका बेटा पुनीत बैठता है। सोमवार तड़के पांच बजे राकेश को सूचना मिली कि चोरों ने उसके दुंकान के शर्टर को तोड़ दिया है। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

theft in chandni chouk, clothes  and jewelries worth of crore rupees stolen
theft in chandni chouk - फोटो : विवेक निगम

राकेश गुप्ता ने बताया कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। जिसमें पांच बदमाशों को वारदात को अंजाम देते हुए देखा गया है, उनके पास एक काले रंग की बड़ी सी गाड़ी थी, जिसमें एक बदमाश बैठा हुआ था।


अन्य चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों के पास गैस कटर भी था। बदमाश एक रॉड व गैस कटर से दो शर्टर और 16 ताले काटने के बाद भीतर गये। सीसीटीवी में घटना के समय कुछ राहगीर रास्ते से गुजर रहे थे लेकिन किसी ने बदमाश को कुछ भी नहीं कहा।

सुबह राकेश ने बताया कि चोर करोड़ के आस पास के गहने व कैश चुराकर ले गये हैं, लेकिन जांच के दौरान पता चला कि चोरों ने करीब 25 लाख के गहने और दस लाख रुपये पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में कर लिया है।

ज्वेलर का मुख्य काम चांदी का है 

theft in chandni chouk, clothes  and jewelries worth of crore rupees stolen
theft in chandni chouk - फोटो : विवेक निगम

हालांकि कैमरे में कैद बदमाशों ने नकाब पहन रखा था। पुलिस ने राकेश की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकान कोतवाली थाने से महज कुछ दूरी पर है। ज्वेलरों का कहना है कि थाने के पास ही वारदात हो जाए तो अन्य जगहों पर सुरक्षा तो भगवान भरोसे है।

राकेश की दिल्ली में कई दुकान हैं, उनका मुख्य काम चांदी का है। वह चांदी खरीदने के बाद उससे गहने, सिक्का और बर्तन बनवाकर उसे अपनी दुकान से बेचते हैं। उनके दुकान में काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारी महिला है।

पुलिस अधिकारियों का कहना बदमाशों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया है उससे लगता है कि किसी पेशेवर गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों व पूर्व कर्मचारियों का लिस्ट बना कर उनसे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed