फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The young woman jumping on the Mall life henna ceremony.

मेंहदी रस्म पर युवती ने मॉल से कूदकर दी जान

Mon, 08 Dec 2014 07:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Dec 2014 07:52 AM IST
विज्ञापन
The young woman jumping on the Mall life henna ceremony.

दिल्ली के राजौरी गार्डन में मेंहदी रस्म के दौरान एक युवती ने टीडीआई मॉल की छत से छलांग लगा दी। उसे जख्मी हालत में नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला।

विज्ञापन


युवती की रविवार को शादी थी। पुलिस ने रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, ए ब्लॉक , शंकर गार्डन, विकासपुरी निवासी शिवानी (29) गुड़गांव स्थित एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करती थी। उसके पिता सुरेंद्र सिंह रिटायर्ड योगा टीचर हैं। शिवानी की शादी रविवार को सिंगापुर में रहने वाले एक  भारतीय मूल के इंजीनियर से होने वाली थी।
विज्ञापन


शनिवार को टीडीआई मॉल में शिवानी की मेंहदी की रस्म हो रही थी। रात करीब 11 बजे शिवानी मॉल की छत पर पहुंच गई और वहां से छलांग लगा दी। मॉल के गार्ड ने शिवानी को जख्मी हालत में देखकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुइसाइड नोट नहीं मिलने से फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। अभी परिवार के सदस्य बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस के मुताबिक सोमवार को परिजनों से खुदकुशी के कारणों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले छूट गई थी नौकरी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी तक की जांच में पता चला है कि दो दिन पूर्व शिवानी की नौकरी छूट चुकी थी। हालांकि परिवार वालों ने नौकरी छूटने की वजह से शिवानी के परेशान होेने की बात से इनकार किया है। ऐसी स्थिति में पुलिस ने शिवानी के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही उसके दोस्तों से भी पूछताछ करने की तैयारी में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed