{"_id":"34a147d53e22e7860e9e34db004fa9e6","slug":"the-young-man-threw-the-bodies-of-the-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव फेंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव फेंका
अमर उजाला, सिकंदराबाद
Updated Wed, 26 Mar 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पहले दोस्त के साथ घर से निकले एक युवक की हत्या कर शव रजवाहे में फेंक दिया गया। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मृतक के दोस्त की तलाश कर रही है, ताकि वारदात का खुलासा हो सके।
सलेमपुर रोड स्थित शिवनगर कालोनी निवासी सुमित मिश्रा रिश्तेदार के साथ रोडवेज की कैंटीन में काम करता था। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह सुमित बाइक से एक दोस्त के साथ घर से निकला था। सुमित के पास 650 रुपये थे जो उसने अपने पड़ोसी दुकानदार को दे दिए थे।
देर रात तक घर न आने पर सोमवार को उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी गई थी। मंगलवार सुबह जॉली गांव के रजवाहे में सुमित का शव मिला। शरीर पर चोट के निशान मिलने से परिजनों ने बेटे की हत्या की आशंका जता तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर उस युवक की तलाश शुरू कर दी जो सुमित को घर से लेकर गया था।