{"_id":"2d56d8db7719d0ebc024d88bfb69f8ec","slug":"the-young-man-disappeared-in-mysterious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय हालत में युवक गायब, साधुओं की कार में मिली चाभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्यमय हालत में युवक गायब, साधुओं की कार में मिली चाभी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 03 Mar 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के दनकौर कोतवाली के दलेलगढ़ गांव से एक किशोर सोमवार को रहस्यमय हालत में गायब हो गया। परिजनों ने खोजबीन की तो लड़पुरा स्थित शिव मंदिर पर साधुओं की कार में किशोर के घर की चाबियां मिली हैं जो उसके पास थी। ग्रामीणों ने मंगलवार को चारों साधुओं की धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि रात में साधुओं से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव निवासी राजकुमार का बेटा प्रवीण (17) सोमवार को गांव के बाहर घूमने गया था। वहां पर उसे चार साधु मिल थे और वह उसे अपने साथ उसे लड़पुरा की ओर ले गए। जब प्रवीण जा रहा था तो उसे गांव के किसी व्यक्ति ने देख लिया था।
विज्ञापन
मंगलवार को परिजन और ग्रामीण किशोर की तलाश करते हुए उसे लड़पुरा पहुंचे तो वहां पर चार साधु तो मिले मगर प्रवीण का कोई पता नहीं चला। ग्रामीणों ने साधुओं की मंदिर पर खड़ी मारूति कार की तलाशी ली तो उसमें से प्रवीण के घर की चाभी मिली। इससे परिजनों को पूरा विश्वास हो गया कि प्रवीण को साधुओं ने ही गायब किया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने साधुओं से पूछताछ की तो उन्होंने कुछ नहीं बताया। इस बात से गुस्साए ग्रामीणों ने साधुओं की धुनाई भी कर दी और फिर पुलिस को सौंप दिया है। ग्राम प्रधान राजकुमार ने बताया कि यह लोग साधु के वेष में तांत्रिक प्रतीत हो रहे हैं। उधर, सीओ अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और उसके बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचा जाएगा। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि साधुओं से रात में पूछताछ की जाएगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।