फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The young man died in suspicious circumstances

ये कैसा खतरा मंडरा रहा है दिल्ली की यूथ पर

Tue, 04 Feb 2014 12:22 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Feb 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
The young man died in suspicious circumstances

दिल्ली के युवावर्ग एक अनजान खतरा मंडरा रहा है। यहां की यूथ स्ट्रेस मैनेजमेंट लगातर असफल हो रही है। इसीलिए रोजाना यूथ के सुसाइड, एक्सिडेंट और संवेदनशील पररिस्थियों में मौत की खबरें आ रही हैं। रविवार को भी ऐसे तीन मामले प्रकाश में आए।

विज्ञापन


युवक की संदिग्ध हालात में मौत

निहाल विहार इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार सुबह शिवराम पार्क से शव बरामद किया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक की उम्र करीब 25 साल बताई गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन


युवक ने किया खुदकुशी का प्रयास
अमन विहार इलाके में सुभाष ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। युवक के परिजनों ने संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि पारिवारिक विवाद की वजह से युवक ने खुदकुशी का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस उसके ठीक होने और बयान देने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में युवक घायल
बेगमपुर इलाके में सड़क पार करने के दौरान राजीव नगर निवासी मोहम्मद मुतलिप (33) अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुतलिप प्राइवेट नौकरी करता है और हादसे के वक्त घर लौट रहा था। बेगमपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed