फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The winds of the mountains increased the cold in Delhi

पहाड़ों की हवाओं ने दिल्ली में बढ़ाई ठंड, अगले पांच दिन 7-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा तापमान

Fri, 06 Dec 2019 10:50 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 06 Dec 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
The winds of the mountains increased the cold in Delhi
सांकेतिक तस्वीर
पहाड़ों से आ रही हवाओं ने दिल्ली में ठंड बढ़ा दी है। बीते चार दिन से रात का तापमान काफी कम है। वीकेंड पर भी इसके ऊपर जाने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिन रात का तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं, दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली पहुंचने वाली हवाएं उत्तर-पूर्वी से लेकर उत्तर-पश्चिमी हैं। इससे पहाड़ों की बर्फ से पैदा हुई ठंड का असर दिल्लीवाले भी महसूस कर रहे हैं। सोमवार से रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। बृहस्पतिवार की रात सबसे ठंड रही। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को हालांकि इसमें थोड़ी बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 दिसंबर तक दिल्ली पहुंचने वाली हवाएं उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व के बीच घूमती रहेंगी। इससे रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा, जबकि दिन का तापमान सामान्य पर ही रहेगा। 11 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed