खतरे के निशान से नीचे आया यमुना का जलस्तर, कुछ घंटों में और आएगी गिरावट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना का जलस्तर शनिवार को खतरे का निशान पार करने के बाद रविवार सुबह से घटने लगा है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 204.83 मीटर से नीचे 204.70 मीटर पर पहुंच गया है।
बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में इसमें और गिरावट आएगी। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से शुक्रवार को छोड़े गए सवा लाख क्यूसेक पानी के शनिवार शाम को दिल्ली पहुंचने के साथ यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा।
शनिवार देर शाम तक यमुना का जलस्तर 204. 83 मीटर को पार कर गया। देर रात तक बढ़ने का सिलसिला जारी रहा। रविवार तड़के यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर 204.90 मीटर पर पहुंच गया।
रविवार सुबह गिरना शुरू हुआ जलस्तर
रविवार सुबह छह बजे जलस्तर नीचे आने का सिलसिला शुरू हो गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुताबिक यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद से यमुना खादर के अलग-अलग जगहों से 30 से ज्यादा लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।
जलस्तर घट रहा है लेकिन राहत बचाव की टीम तैनात रहेगी। बीते 24 घंटे में हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से एक साथ बड़ी मात्रा में पानी नहीं छोड़ा गया है।
फिर ही एहतियात के दौरान टीमें तैनात रहेगी। जल मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि यमुना का जलस्तर घट रहा है। दिल्ली के लिए कोई चिंता की बात नहीं है। सरकार हर स्थिति से निपटने को तैयार है।