फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The war against dengue reached Delhi secretariat

दिल्ली सचिवालय तक पहुंची डेंगू के खिलाफ चल रही जंग

Sat, 07 Sep 2019 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Sep 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
The war against dengue reached Delhi secretariat
demo pic

डेंगू और चिकनगुनिया के खिलाफ पिछले रविवार से शुरू हुआ अभियान दिल्ली सचिवालय तक पहुंच गया है। मुख्य सचिव विजय देव ने शुक्रवार को दस मिनट तक अपने दफ्तर व आसपास के गमलों व साफ-सफाई की जांच कर अभियान की शुरुआत की। 

विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत दूसरे अधिकारी भी अभियान से जुड़े। वहीं, मुख्य सचिव ने सरकारी दफ्तरों को मुआयना भी किया। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री की गुजारिश पर उपराज्यपाल अनिल बैजल ने डीडीए व दिल्ली पुलिस को भी अभियान में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने दिल्ली सरकार के सभी अधिकारियों से अपील की कि वे शहर को डेंगू और चिकनगुनिया से मुक्त बनाने में सहयोग करें। अपने दफ्तर की साफ-सफाई की जांच के लिए वह प्रभावी तरीके से तालमेल बैठाएं। हर शुक्रवार 11 बजे दस मिनट अपने दफ्तर की जांच कर सुनिश्चित कर लें कि किसी जगह पर जलजमाव न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय देव ने कहा कि दिल्ली में पहले से ही वेक्टर जनित बीमारियों के खिलाफ अभियान के सकारात्मक परिणाम देखे गए हैं। अधिकारी रविवार को अपने घर पर व शुक्रवार अपने दफ्तरों पर अभियान चलाएं। विजय देव ने केंद्र सरकार के दफ्तरों, सार्वजनिक उपक्रमों समेत निजी क्षेत्र के कर्मियों से भी इसमें शामिल होने की अपील की। बाद में विजय देव ने सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण किया।

उपराज्यपाल ने डीडीए व दिल्ली पुलिस को अभियान से जडने का निर्देश
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने डीडीए उपाध्यक्ष व दिल्ली पुलिस के आयुक्त को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि उनके अधीन सभी विभाग डेंगू से लड़ने की मुहिम में शामिल हों। इसकी जानकारी देने के लिए उपराज्यपाल को मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर उनसे अभियान का समर्थन करने की गुजारिश की थी।


अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली की दो बड़ी सरकारी एजेंसियां, डीडीए और दिल्ली पुलिस भी इस अभियान में शामिल हुई हैं। पूरी दिल्ली इस महत्वपूर्ण अभियान के लिए एकजुट हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed