फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The voice of Delhi is in the heart of the whole country rahul gandhi

दिल्ली की पहली चुनावी सभा में बोले राहुल गांधी, पूरे देश के दिल में होती है दिल्ली की आवाज

Tue, 07 May 2019 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 07 May 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
The voice of Delhi is in the heart of the whole country rahul gandhi
राहुल गाँधी - फोटो : SELF

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली की आवाज पूरे हिंदुस्तान के दिल की आवाज होती है। उन्होंने चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र में दिल्ली की पहली चुनावी सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


राहुल ने कहा कि प्रियंका के घर जाने के दौरान मैं कुछ दिन पहले दिल्ली की रेड लाइट पर खड़ा था। बगल में एक ऑटो रिक्शा वाला आया और कहने लगा कि चौकीदार चोर है। फिर बोला कि घबराइए नहीं राहुल जी, काम चालू है। इस बार हम ऐसा सबक सिखाएंगे कि पता नहीं लगेगा, क्या हुआ। यही आवाज दिल्ली की है। 
विज्ञापन


जो दिल्ली की आवाज होती है वहीं पूरे हिंदुस्तान के दिल में होती है। दिल्ली रास्ता दिखाती है। राहुल ने कहा कि भाजपा को सिर्फ कांग्रेस ही टक्कर दे सकती है। राहुल ने तीन राज्यों में चुनावी जीत का हवाला भी दिया। राहुल ने इशारों में कहा कि 2014 में भाजपा की राह झूठ बोलकर आप ने भी आसान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में गठबंधन की बात हुई। उन्होंने खुलकर केजरीवाल से कहा कि सातों सीट जीतनी हैं तो आप चार पर लड़ेंगे और हम तीन पर। पहले केजरीवाल ने हां कहा, फिर यू-टर्न लेते हुए हरियाणा व पंजाब में गठबंधन की बात करने लगे। राहुल ने कहा कि पिछले 5 साल में आप देख सकते है कि किस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर दी है। 

गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब समेत कई राज्यों में कांग्रेस ने मोदी जी को हराया। हमने निर्णय लिया था कि मोदी व संघ को एक इंच आगे नहीं बढ़ने देंगे। कांग्रेस के अलावा कोई पार्टी भाजपा को नहीं रोक सकती। देश में चुनाव ठीक चल रहा है। कांग्रेस को वापस लाने का मूड है। पहले अच्छे दिन आएंगे और छप्पन इंच की छाती के नारे थे तो अब चौकीदार चोर है का नारा चल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक शहीद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि मुझे जो गाली देनी हैं दे दें, लेकिन शहीद का अपमान नहीं करें। मेरी ओर जितनी नफरत फेंकेंगे, मेरे दिल से उतना प्यार आएगा। सभी धर्म कहते है कि नफरत को नफरत से नहीं, प्यार से मिटाया जा सकता है। मोदी जी के मुंह से जो निकल रहा है, वह उनका डर है। सभा में चांदनी चौक के प्रत्याशी जयप्रकाश अग्रवाल, शीला दीक्षित, हारुन यूसुफ भी मौजूद थे।

मोदी ने अपने गुरु का अपमान किया
राहुल ने कहा कि चौकीदार ने अपने गुरु का अपमान किया है। लालकृष्ण आडवाणी को स्टेज से उठाकर नीचे कर दिया। देश के युवाओं को देखना चाहिए कि माता, पिता, गुरु का आदर करने वाला कौन है। मोदी के दिल में सिर्फ एक व्यक्ति के लिए प्यार है। उस व्यक्ति का नाम नरेंद्र मोदी है। जनता अब उनके मन की नहीं, अपने मन की बात सुनना चाहती है।

जीएसटी बदलने, खाली पद भरने के वायदे
राहुल ने युवाओं, व्यापारियों से कई वायदे किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही गब्बर सिंह टैक्स को सरल करेंगे। हम न्याय देने वाले है। 12 हजार से कम कमाने वालों को 72 हजार रुपये प्रतिवर्ष देंगे। 22 लाख सरकारी पद खाली हैं। इन पर युवाओं को नौकरी मिलेगी। हर पंचायत में दस लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed