फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The victim who came to testify was threatened in the court premises

Delhi NCR News: गवाही देने पहुंचे पीड़ित को कोर्ट परिसर में धमकाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
-कड़कड़डूूमा कोर्ट का मामला, 24 घंटे में हत्या करने की दी धमकी, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छह आरोपियों पर दर्ज किया मामला
विज्ञापन

-2022 मे मधु विहार के एक जिम में पीड़ित पर हुआ था जानलेवा हमला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कड़कड़डूमा कोर्ट में हत्या के प्रयास के मामले की सुनवाई के दौरान पीड़ित को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपियों ने गवाही देकर निकल रहे पीड़ित और उसके भाई को 24 घंटे में मौत की घात उतारने की धमकी देकर भाग गए। डरे-सहमे पीड़ित ने अदालत में इसकी शिकायत की। अदालत के निर्देश के बाद पीड़ितों ने फर्श बाजार थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर केस कर मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 26 साल का पीड़ित अपने परिवार के साथ गाजीपुर इलाके में रहते हैं। वह निजी कंपनी में काम करते हैं। फर्श बाजार थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया कि 2022 में वह अपने दोस्त के साथ मधु विहार स्थित जिम में गए थे। जहां सागर, सरफराज, सौरव, गौरव, सोनू, अरुण और निखिल नाम के युवकों ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया। रॉड से पिटाई करने की वजह से उसके पैर और हाथ टूट गए। पुलिस ने उनकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया था। पीड़ित ने बताया कि इस मामले की कड़कड़डूमा अदालत में सुनवाई चल रही है। 8 मई को अदालत ने उन्हें बतौर गवाह बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article