अमानतुल्लाह के खिलाफ छेड़छाड़ मामले में पीड़िता ने सौपीं सीडी और पेनड्राइव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगता है ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। उनके खिलाफ छेड़छाड़ और जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाने की शिकायत करने वाली महिला ने रविवार को जामिया नगर पुलिस को एक सीडी और पेनड्राइव सौंपी है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो पेनड्राइव में कुछ ऑडियो कॉल की रिकॉर्डिंग है, जबकि सीडी में कुछ फोटो हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने अमानतुल्लाह खान और उनके कुछ करीबियों की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकार्ड) निकलवाई है। रविवार को साकेत कोर्ट में महिला का 164 का बयान दर्ज किया गया।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि अमानतुल्लाह खान पिछले करीब डेढ़ साल से उससे संबंध बनाने का प्रयास कर रहे थे। अक्सर रात के समय वह कॉल कर मिलने की बात करते थे।
यही नहीं विधायक अपने करीबी लोगों से भी कॉल कराकर उस पर दबाव बनाते थे। कई बार उसे होटल में मिलने को भी कहा गया। शुरू में उसके पति को भी नौकरी दिलवाने का झांसा देने का प्रयास किया गया।
अमानतुल्लाह ने खुद को बताया बेकसूर
इसी आधार पर पुलिस ने अमानतुल्लाह खान व उनके नजदीकी लोगों की सीडीआर निकलवाई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले पर सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। जांच के बाद अमानतुल्लाह को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
अमानतुल्लाह ने खुद को बताया बेकसूर
अमानतुल्लाह ने एक बार फिर खुद को बेकसूर बताते हुए पीड़िता को अपनी बहन जैसा बताया है। उनका कहना है कि पिछले करीब चार सालों से उसके साले का अपनी पत्नी (शिकायतकर्ता) से विवाद चल रहा है।
उन्होंने पुलिस से खुद सीडीआर निकलवाकर दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए कहा है। वहीं अमानतुल्लाह ने बताया कि महिला एक साल पहले उनकी बहन की शादी में जरूर आई थी। a
लेकिन उस समय भी उनकी कोई बातचीत नहीं हुई थी। अमानतुल्लाह ने कहा कि वक्फ बोर्ड के कब्जे पर कार्रवाई की वजह से उसके खिलाफ षड्यंत्र रचकर उसे परेशान किया जा रहा है।