{"_id":"6af887b8402d25e51f0dc3fb","slug":"the-very-same-home-and-the-very-same-lanes-call-out-chhathi-maiya-keeps-a-lookout-for-your-return-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-163317-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: उहे घरवा उहे गलियां पुकारे, छठी मईया रस्ता निहारे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: उहे घरवा उहे गलियां पुकारे, छठी मईया रस्ता निहारे...
विज्ञापन
यात्रियों ने कहा- यहां घाट बने हैं लेकिन छठ की भावनाएं गांव में ही मिलती हैं
ज्योति सिंह
नई दिल्ली। हर चीज का शहरीकरण हो सकता है लेकिन भावनाओं का नहीं...। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे भोला पांडे की बातों में यह भाव बार-बार सामने आता है। वह छठ पर गांव लौट रहे हैं। दिल्ली मेट्रो में काम करने वाले भोला पिछले 15 साल से दिल्ली में रह रहे हैं लेकिन छठ मनाने हर साल अपने गांव बक्सर जाते हैं। उनके लिए दिल्ली में बने घाट और गांव के घाट के बीच सिर्फ जगह का नहीं, भावनाओं का फर्क है। भोला कहते हैं, दिल्ली में मानव निर्मित घाट पर अर्घ्य देकर व्रत पूरा तो किया जा सकता है, लेकिन छठ से जुड़ी भावनाएं गांव में ही मिलती हैं। गांव में सभी लोग एक साथ घाट पर जाते हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची अमर उजाला की टीम ने यात्रियों से बातचीत में छठ की यादों को कैद किया।
हर छठ पर गांव जाता हूं
भावनाएं गांव में ही बसती हैं। दिल्ली में मानव निर्मित घाट पर अर्घ्य देकर व्रत पूरा तो किया जा सकता है, लेकिन इस पर्व से जुड़ी असली भावनाएं गांव में ही मिलती हैं। मैं 15 साल से दिल्ली में रह रहा हूं और दिल्ली मेट्रो में काम करता हूं। हर साल छठ पर गांव जाता हूं। मेरी मां और पत्नी दोनों छठ करती हैं। -भोला पांडे, बक्सर (दिल्ली मेट्रो कर्मचारी)
कंपनी ने रोका वेतन
कंपनी हर महीने सात तारीख तक वेतन दे देती है लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि छठ पर बिहारी कर्मचारी गांव चले जाएंगे, हमारा वेतन ही रोक लिया। अब 20 तारीख को देने की बात कह रहे हैं। मेरी पत्नी छठ करती हैं इसलिए वेतन का इंतजार नहीं किया और अब घर जा रहा हूं। -लाला प्रसाद, नवादा (सिक्योरिटी गार्ड सुपरवाइजर)
विज्ञापन
काम छोड़कर जा रहा हूं गांव
कंपनी वाले छुट्टी नहीं दे रहे थे। आखिरकार काम छोड़कर गांव जाने का फैसला किया। घर में छठ हो रहा है। कल पहला अर्घ्य है और उससे पहले घर पहुंचना जरूरी है। रेलवे पुलिस ने ट्रेन का दरवाजा बंद कर दिया है। कह रहे हैं कि अंदर काफी भीड़ है। अब किसी दूसरी ट्रेन से जाने की कोशिश करूंगा। किसी तरह घर पहुंचना है, ताकि परिवार के साथ छठ मना सकूं। -कैलाश यादव, (कपड़ा फैक्टरी कर्मचारी)
प्रमाणपत्र सत्यापन को आए और अब फंस गए
हम 22 लड़के परीक्षा के ओबीसी प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए दिल्ली आए थे। घर में छठ हो रहा है और हम यहां फंस गए हैं। आज खरना है। कद्दू-भात और घर के माहौल की बहुत याद आ रही है। कोई बात नहीं, कम से कम पहली अर्घ्य देने के लिए तो घर पहुंच जाएंगे। -राजा कुमार, बेगूसराय, परीक्षार्थी