{"_id":"2da8e3b9b6bdf9a06084c140a6bbd64b","slug":"the-use-of-polythene-shoppers-cut-invoice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन के इस्तेमाल पर दुकानदारों का कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन के इस्तेमाल पर दुकानदारों का कटा चालान
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 11 Aug 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने पॉलीथिन इस्तेमाल के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को निगम टीम ने इसका प्रयोग करने पर चार दुकानदारों का चालान काट दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा खाली प्लॉटों में कूड़ा डालने पर दो लोगों का चालान किया गया। निगम का कहना है कि बारिश के मौसम में खाली प्लॉटों में कूड़ा डालने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन
साथ ही शहर की सुंदरता और आबोहवा को भी नुकसान पहुंच रहा है। निगम के सेनिटेशन इंस्पेक्टर ऋषि मलिक मंगलवार को अपनी टीम के साथ खांडसा रोड व राजनगर पहुंचे।
विज्ञापन
टीम ने देखा कि वहां खाली प्लॉटों में कुछ लोगों द्वारा कचरा डाला जा रहा है। टीम ने मौके पर ही दो लोगों का चालान काट दिया। इसके बाद टीम ने सेक्टर-7 मार्केट में विभिन्न दुकानों पर पॉलीथिन की उपलब्धता का निरीक्षण किया।
इस दौरान चार दुकानदारों को पॉलीथिन का प्रयोग करते हुए पाया गया। निगम की टीम ने उनका भी चालान काटा। एक निगम अधिकारी ने कहा कि पॉलीथिन के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
इससे पूर्व टीम ने सेक्टर-4 मार्केट में 16 चालान काटे थे। पॉलीथिन का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। साथ ही इससे गंदगी भी बढ़ती है। निगम ने खाली प्लॉट में कचरा न डालने की लोगों से अपील की।
निगमायुक्त विकास गुप्ता ने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर रखना सभी की जिम्मेदारी है। लोग कचरा उठाने वाली निगम की गाड़ियों या डस्टबिन में ही कचरा डालें।