फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The two drugs of the same name, will be replaced with life, making a stir on social media

एक ही नाम की दो दवाएं, ले लेंगी जान, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

Wed, 22 Feb 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 22 Feb 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
The two drugs of the same name, will be replaced with life, making a stir on social media
medicine

दवा बाजार में अलग-अलग प्रयोग वाली, एक ही नाम की दो दवाएं बिक रही हैं। अगर गलती से मेडिकल स्टोर से नाम के भ्रम में मरीज को गलत दवा मिल गई तो उसकी जान चली जाएगी।

विज्ञापन


सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर दोनों दवाओं की फोटो वायरल हो गईं हैं, जिनका नाम एक ही है मेडजॉल। इसकी खबर मिलते ही ड्रग विभाग में हड़कंप मच गया और मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश जारी किया गया।
विज्ञापन


एक मेडजॉल गेस्ट्रो प्रॉब्लम में काम आती है तो दूसरी मेडजॉल बेहोश करने की दवा है। दोनों ही दवाएं इंजेक्शन के जरिए शरीर में जाती हैं, जो खून में मिलकर तेजी से असर करती हैं। ड्रग डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारियों ने एडवाइजरी जारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दवा की खरीद और बिक्री नहीं करने का निर्देश दिया गया

The two drugs of the same name, will be replaced with life, making a stir on social media
demo pic - फोटो : demo
फोटो की सत्यता जांचने के साथ ही दवा विक्रेताओं को इस दवा की खरीद और बिक्री नहीं करने का निर्देश दिया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर विवेक कुमार यादव ने बताया कि फिलहाल दवा बाजार में इन दवाओं का एक भी सैंपल नहीं मिला है। विभाग इस दवा का सैंपल लेने के लिए कार्रवाई करेगा। 

इससे पहले वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दवा विक्रेताओं से कहा गया है कि वह अगले आदेश तक मेडजॉल दवा की खरीद व बिक्री न करें। दवा विक्रेताओं को अलर्ट जारी कर दिया गया है। मार्केट में यह दवा मिलते ही जब्त कर ली जाएगी।

उत्तर प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजीव त्यागी ने बताया कि मेडजॉल दवा दो कंपनियां बनाती हैं। बेहोश करने वाली मेडजॉल मुंबई की थैमिस्ट कंपनी बनाती है। कंपनी ने अपना यह ब्रांड रजिस्टर्ड करा रखा है, जबकि गेस्ट्रो प्रॉब्लम की मेडजॉल दवा पुणे की मेडटॉप कंपनी बनाती है। गलती कहां हुई यह जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल गाजियाबाद के दवा मार्केट में यह दवा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed