{"_id":"4d3821ba0d124e2e995e8419800c15b4","slug":"the-two-day-ultimatum-to-improve-sp-leaders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों को सुधरने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों को सुधरने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 28 Jan 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बुधवार को पार्टी संगठन को जमकर लताड़ा। वह पार्टी के मेयर प्रत्याशी सुधन रावत के कार्यालय का उद्घाटन करने आए थे।
लचर संगठन के आरोपों के चलते उन्होंने संगठन को दो दिन का अल्टीमेटम दे डाला। इतना ही नहीं, उन्होंने बूथ और वार्ड अध्यक्षों की लिस्ट बनाकर सुधन रावत को देने के आदेश दिए।
चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में सपा की अंतर्कलह सामने आई तो रामगोपाल यादव ने पदाधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। सुधन रावत के नामांकन के दिन एमएलसी जितेंद्र यादव ने महानगर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
एमएलसी ने रामगोपाल यादव के सामने बूथ और वार्ड कमेटी गठित न होने का मामला उठाया। एमएलसी जितेंद्र यादव के आरोपों को झूठा करार देते हुए महानगर अध्यक्ष संजय यादव ने बूथ व वार्ड अध्यक्षों की लिस्ट भाषण के दौरान रामगोपाल यादव को सौंप दी।
रामगोपाल यादव ने कहा कि पार्टी का कोई पार्षद भी यहां मौजूद नहीं है। साथ ही कहा महानगर में एक हजार बूथ हैं और एक हजार आदमी यहां मौजूद नहीं हैं। बूथ कमेटी की लिस्ट की सच्चाई की समीक्षा राज्यमंत्री राकेश यादव और एमएलसी जितेंद्र यादव करेंगे।
उन्होंने कहा कि लाल बत्ती और संगठन के पद हवाबाजी के लिए नहीं मिले हैं। चुनाव परिणाम का इनके वार्डों के हिसाब से रिजल्ट निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव बाद महिलाओं को बत्ती दी जाएंगी।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री राकेश यादव, जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन, महानगर अध्यक्ष संजय यादव, महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा शर्मा, महानगर अध्यक्ष ऋतु खन्ना, रश्मि चौधरी, आनंद चौधरी, जिला सचिव जेपी कश्यप, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र चौहान, प्रदेश सचिव दिशांत त्यागी, पार्टी प्रवक्ता इंद्रजीत टीटू, मनोज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, राहुल चौधरी, संजीव चौधरी, मुकीम चौधरी, राजदेवी चौधरी, प्रवीण व रामकिशोर मौजूद रहे। मंच पर बैठने को लेकर भी मारामारी मची रही।
साहब शहर में हैं..तुम जाम लगा रहे हो
बुधवार को सपा महासचिव रामगोपाल यादव गाजियाबाद क्या पहुंचे कि बेचारे आटो वाले की आफत आ गई। नेताजी के आने पर पुलिस ने एक ओर का ट्रैफिक रोका तो दूसरी ओर जाम लग गया।
ऑटो वाले ने बंद किए गए मार्ग पर चलने की हिमाकत की तो पुलिसकर्मी उस पर पिल पड़े। सीओ से लेकर कांस्टेबल तक सभी ने उस पर डंडे बरसाए। उसका ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया।
अंबेडकर रोड पर सपा-कांग्रेस के आॅफिस बने जाम का कारण
गाजियाबाद। अंबेडकर रोड पर बनें सपा और कांग्रेस के जिला कार्यालय बनने से लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों की गाड़िया सड़क पर ही पार्क हो रही हैं।
सत्ता की धमक में सपा नेता पुलिस की नहीं सुन रहे हैं। कांग्रेस नेताओं की गाड़ियों को पुलिसकर्मी हटवा देते हैं तो ऑटो व सामान्य वाहन सवारों पर गुस्सा उतर रहा है। अंबेडकर रोड पर आजकल शहर के नेताओं का राज चल रहा है।
मालीवाड़ा चौक के आसपास सपा औरकांग्रेस के चुनाव कार्यालय हैं। सपा आफिस केसामने नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों की भीड़ लगी रहती है, वहीं कांग्रेस नेताओं के वाहन भी सड़क पर ही पार्क होते हैं।
पुलिस कांग्रेस नेताओं के वाहनों को तो हटवा देते हैं, जबकि सपा नेताओं को नहीं टोकते हैं। सपा महानगर अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि पार्टी के नेता सड़क के बीच में ही वाहन पार्क कर रहे हैं।
इससे यातायात बाधित होता है। हमने बुधवार को रोड पर वाहन खड़ा न करने के बोर्ड भी लगवा दिए हैं। बृहस्पतिवार से सड़क पर गाड़ी खड़ी मिली तो चालान करवाया जाएगा।