{"_id":"141e2d82644ce912b712aac730b8af13","slug":"the-thief-jumped-from-the-first-floor","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर ने लगाई छलांग... पहुंचा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर ने लगाई छलांग... पहुंचा अस्पताल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 29 Jan 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली गेट में एशियन इंजीनियरिंग जेनरेटर शोरूम में चोरी करने घुसे एक चोर को भारी पड़ गया। चौकीदार के शोर मचाने पर दो चोर तो भाग गए, जबकि एक ने प्रथम तल पर बने शोरूम से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
चोर के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। शोर सुनकर जमा हुए लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी धुनाई कर नगर कोतवाली पुलिस केसुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसे एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एसएचओ वीर विक्रम सिंह ने बताया कि पकड़ा गया चोर मुकेश निवासी गोपीगंज इलाहाबाद है। वह अपने दो साथियों के साथ चोरी करने जेनरेटर शोरूम में घुसा था।
चोर के साथी दो भाग गए, लेकिन वह पैरों में फ्रैक्चर होने की वजह से नहीं भाग सका और पुलसि ने पकड़ लिया।