आठ महीने तक बेटी का होता रहा बलात्कार, मां ने पकड़ा रंगेहाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहे किरायेदार को महिला ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पीड़िता ने बताया कि युवक जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ आठ-नौ माह में कई बार दुष्कर्म किया।
पीड़िता की शिकायत पर सारन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सारन थाना क्षेत्र में एक कॉलोनी में रहने वाले परिवार का मुखिया ऑटो चलाता है।
उसकी 14 साल की बेटी कक्षा छह की छात्रा है। परिवार ने अपने यहां दयाराम जाटव निवासी गांव नंदना जिला हरदोई, यूपी को किराये पर कमरा दिया हुआ है। पांच दिन पहले घर की मालकिन कहीं बाहर गई हुई थी और बेटी घर पर अकेली थी।
जब महिला घर लौटी तो...
रोती हुई किशोरी ने मां को बताया कि दयाराम पिछले आठ-नौ माह से उसको अपनी हवस का शिकार बना रहा है। पीड़ित परिवार ने सारन थाने में इसकी शिकायत की।
मेडिकल जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई। एसएचओ सारन ने बताया कि आरोपी दयाराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।