फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The teenager trodden race, head bursts death

कार रेस लगा रहे रईसजादे ने किशोर को रौंदा, सिर फटने से हुई मौत

Mon, 09 May 2016 03:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 09 May 2016 03:14 AM IST
विज्ञापन
The teenager trodden race, head bursts death
हादसा - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-ईटा वन में कार से रेस लगा रहे रईसजादे ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। लोगों ने गाड़ी का नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार चालक घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर भाग निकला।

विज्ञापन


सिर फटने के कारण किशोर की मौत हो गई। वहीं, चालक का पता चलने के बाद भी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ में मुकदमा दर्ज किया है। मूलरूप से हरदोई निवासी इंद्रजीत साकीपुर गांव में किराये पर परिवार सहित रहता है।
विज्ञापन


इंद्रजीत ने बताया कि उसका छोटा भाई भाईलाल (15) एक सप्ताह पहले गांव से यहां घूमने आया था। शनिवार रात वह साइकिल से ग्रेटर नोएडा किसी काम से आया था। वापस लौटते समय एस्टर पब्लिक स्कूल के सामने से स्विफ्ट कार और अन्य कार चालक रेस लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच स्विफ्ट कार ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। चालक ने ही भाईलाल को सेक्टर डेल्टा वन स्थित ग्रीन सिटी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने कार का नंबर नोट कर लिया था। करीब 50 लोग रात में ही थाने में शिकायत देने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस उन पर समझौते का दबाव बनाने लगी। नहीं मानने पर डांटकर भगा दिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कार नंबर को ट्रेस किया जा रहा है।


अस्पताल पर लापरवाही बरतने का आरोप
इंद्रजीत ने बताया कि रात में कार चालक ने जब भाईलाल को अस्पताल में भर्ती कराया तो उसके नाम और मोबाइल नंबर की जानकारी लेनी चाहिए थी। इंद्रजीत का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने शव देने के बदले 50 हजार रुपये मांगे। हालांकि, सुबह दबाव पड़ने पर बिना पैसे लिए ही शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed