किशोरी ने अपने पिता पर ही लगाया रेप का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीलमपुर में 12 साल की किशोरी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
लेकिन फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
12 साल की शबनम (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ शास्त्री पार्क इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है।
मां और पिता को हो चुका है तलाक
बृहस्पतिवार को वह अपनी मां के साथ सीलमपुर थाने पहुंची और उसने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। शुरूआती जांच के बाद पुलिस को पता चला कि किशोरी की मां और उसके पिता का तलाक हो चुका है।
दोनों ने अलग-अलग शादी भी कर ली है। अब दोनों के बीच प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है।
पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं किसी विवाद की वजह से तो दुष्कर्म की साजिश रची गई हो। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।