फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The teacher did not come than parents lock the school

समय से नहीं आए टीचर तो पैरेंट्स ने जड़ दिया ताला

Tue, 17 Feb 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 17 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
The teacher did not come than parents lock the school

बल्लभगढ़ के डहकौला गांव स्थित गवर्नमेंट हाईस्कूल में ग्रामीणों ने अध्यापकों के देरी से आने और कथित तौर पर पेड़ काटे जाने के विरोध में स्कूल पर ताला जड़ दिया। सरपंच योगेश रावत को चौकीदार ने स्कूल परिसर में पेड़ कटे होने की सूचना दी।

विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीण स्कूल पहुंचे। वहां 9.15 बजे तक केवल तीन शिक्षक आए थे। काफी देर तक अन्य शिक्षकों के नहीं आने की सूरत में ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। मामला सोमवार का है। सरपंच ने जिला शिक्षा अधिकारी राजीव अरोड़ा को फोन पर स्कूल में हो रही अनियमितता की शिकायत दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसके बाद तिगांव राजकीय स्कूल की मुख्य अध्यापिका को वहां भेजकर अरोड़ा ने रिपोर्ट मांगी। उन्होंने बताया कि अब तक रिपोर्ट नहीं आई है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। स्कूल पर ताला जड़ने की बात गलत है। सरपंच रावत ने बताया कि आला अधिकारियों की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर ताला खोल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed