{"_id":"3b85535d69a90dacd3a7e2d9ce8dca76","slug":"the-survey-team-of-the-ministry-of-urban-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी विकास मंत्रालय की टीम ने किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी विकास मंत्रालय की टीम ने किया सर्वे
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 05 Jan 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साफ-सफाई व स्वच्छता की कसौटी को परखने के लिए मंगलवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम फरीदाबाद पहुंची और निगम अधिकारियों के साथ शहर के कई हिस्सों का दौरा कर स्वच्छता का सर्वे किया।
विज्ञापन
पहले दिन एनआईटी और बल्लभगढ़ जोन में सर्वे किया गया। नगर निगम के अधीक्षण अभियंता एवं स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी अनिल मेहता ने बताया कि मंत्रालय से राजकुमार यादव के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया।
विज्ञापन
इस टीम में अंकित श्रीवास्तव और अनुमोल वशिष्ठ शामिल थे। एनआईटी जोन में अंकित श्रीवास्तव के साथ निगम के सेनीटेशन कंसलटेंट लालचंद चौहान और बल्लभगढ़ जोन में अनुमोल वशिष्ठ के साथ सेनेटरी इंस्पेक्टर चंद्रदत्त शर्मा को लगाया गया था।
विज्ञापन
मेहता ने बताया कि एनआईटी जोन में बीके चौक शुलभ शौचालय, ग्रीन टायलेट नीलम चौक, मेन मार्केट गुरुद्वारा-5 नंबर, ट्रांसफर स्टेशन डबुआ कॉलोनी, पांच नंबर सब्जी मंडी, पांच नंबर मार्केट, एसजीएम नगर, सेक्टर-21ए, दयालनगर और बुढिय़ा नाला के पास सर्वे किया गया।
जबकि बल्लभगढ़ जोन में पटेल नगर व प्रेमनगर के टायलेट, अग्रवाल धर्मशाला के पास कूड़ाघर, पंचायत भवन रोड, चावला कॉलोनी मस्जिद के आसपास, भगत सिंह कॉलोनी, अनाजमंडी व सब्जी मंडी का टायलेट, बल्लभगढ़ मेन मार्केट और सेक्टर-9 में सर्वे किया गया है।