आंतकी हमलों का जवाब देगी ये स्ट्राइक टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के किसी भी इलाके में आतंकी वारदात होने की सूरत में तुरंत जवाब देने के लिए हर थाने में एक-एक स्ट्राइक टीम (हमलावर दस्ता) बनाई गई है। जब तक बाहरी सहायता पहुंचेगी तब तक ये स्ट्राइक टीमें आतंकियों से लोहा लेंगी। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अपने साथ हथियार रखने का मौखिक आदेश भी दिया गया है।
आतंकी हमले के अंदेशे को देखते हुए दिल्ली पुलिस समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हो गई हैं। पुलिस मुख्यालय में हर रोज बड़े स्तर पर बैठकें हो रही हैं। गृहमंत्रालय ने बुधवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी को तलब भी किया था।
दिल्ली पुलिस केएक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्ट्राइक टीमें 24 घंटे सातों दिन अलर्ट रहेंगी। इस टीम में आधुनिक हथियारों से लैस पांच कमांडो होंगे। इन टीमों को थाना इलाके में स्थित महत्वपूर्ण जगहों, मॉल्स और बाजार आदि के बारे में बताया व दिखाया जा रहा है। उनको जगह का भूगोल भी समझाया जा रहा है मसलन सिनेमा हॉल या मॉल में आने-जाने के कितने गेट हैं। छत पर जाने का रास्ता कहां से और कितने हैं।
इस तरह से करेगी हमले का मुकाबला
पुलिस अधिकारी का कहना है कि मान लो आतंकी हमला कर देते हैं तो स्पेशल सेल के कमांडो या फिर मानेसर से एनएसजी कमांडो को यहां आने में समय लगेगा, ऐसे में स्ट्राइक टीम आतंकियों का मुकाबला करेगी।
इसके अलावा पूरी दिल्ली में एंटी टेररिस्ट पिकेट लगाकर चेकिंग की जा रही है। थानों में तैनात इंस्पेक्टर की पिकेट पर ड्यूटी लगाई गई है। हर थाने के मेन गेट को बंद रखने का आदेश दिया गया है। थाने केगेट पर आधुनिक हथियारों से लैस पुलिस कमांडो तैनात किया गया है।
कुछ जिलों में रेड रोज स्कीम शुरू कर दी गई है। इसके तहत आतंकियों की एक डमी गाड़ी छोड़ी जाती है। जिस थाना इलाके में ये गाड़ी पकड़ ली जाती है उन पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जा रहा है और जिस थाना इलाके में पुलिसकर्मी इसे पकड़ नहीं पाते उनपर कार्रवाई की जा रही है।