फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Severe traffic jam in New Ashok Nagar due to sewer repair work; school-going children face the most trouble.

Delhi NCR News: सीवर मरम्मत से न्यू अशोक नगर में भीषण जाम, स्कूल जाने वाले बच्चे सबसे ज्यादा परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
-पांच दिन से बंद है सड़क की एक लेन, वैकल्पिक रास्तों के चक्कर और घंटों की देरी से लोग बेहाल
विज्ञापन

सीवर मरम्मत का काम 20 अक्टूबर 2026 तक पूरा होने की संभावना है

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली।
न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली जल बोर्ड की ओर से कराए जा रहे सीवर मरम्मत कार्य के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले पांच दिनों से सड़क की एक लेन बंद होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित है। नोएडा सेक्टर-15 से न्यू अशोक नगर और पूर्वी दिल्ली की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं, मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से सुबह और शाम के समय जाम की स्थिति बन रही है।

इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों, अभिभावकों और नौकरीपेशा लोगों पर पड़ रहा है। प्रभावित मार्ग के पास स्कूल होने से परेशानी और बढ़ गई है। स्कूल बसों, वैन और दोपहिया वाहनों की कतारें लगने से बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी हो रही है। छुट्टी के समय भी उन्हें जाम के बीच से निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ रही है। सड़क की एक लेन बंद होने से दोनों दिशाओं से आने वाले वाहनों का दबाव शेष मार्ग पर बढ़ गया है। ऐसे में थोड़ी देर के लिए भी यातायात बाधित होने पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों को भी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी फ्लाईओवर और मयूर विहार फेज-3 जैसे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसके बावजूद मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने कहा कि मरम्मत के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए बेहतर प्रबंधन की जरूरत है, ताकि स्कूली बच्चों और आम वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सीवर मरम्मत का काम 20 अक्टूबर 2026 तक पूरा होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को अभी कुछ और दिनों तक यातायात संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि मरम्मत कार्य जल्द पूरा किया जाए और काम के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं, ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed